Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मध्यप्रदेश के इन्दोर में सरेआम ऑटो चालक को पेट्रोल डालकर जला डाला




    We News 24 Hindi »इन्दोर

    रविन्द्र सिंह  की रिपोर्ट


    इंदौर: जूनी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो चालक को पेट्रोल डालकर जला दिया. रास्ते से गुजरते लोगों ने व्यक्ति को जलता देख उस पर पानी डाला और गीले कपड़े से आग बुझाकर एंबुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.



    ये भी पढ़े-BJP के कोंग्रेस पर हमला ,कांग्रेस से ज्यादा जमात ए इस्लामी के झंडे क्यों दिखाई दे रहे हैं?


    टिफिन सेंटर में काम करता है
    हॉस्पिटल में पहुंचे भाई अमर ने बताया कि घायल का नाम संतोष खुबानी है. वह ऑटो चालाक है और टिफिन सेंटर के लिए काम करता है. वह रात को सिंधी कॉलोनी में ऑटो लेकर टिफिन छोड़ने गया था. जहां परिजनों द्वारा बताया गया है कि करीब 5 से 6 दिन पहले प्रिंस और लोकेश नामक युवकों से घायल संतोष का विवाद हुआ था, जिसमें बदमाशों ने संतोष के पैर में चोट पहुंचाई थी और संतोष का पैर फैक्चर हो गया था. 


    ये भी पढ़े-बिहार विधानसभा के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज आखरी ,आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता रैली चुनावी करेंगे



    जिसकी जूनी इंदौर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी जिसके बाद से ही बदमाशों और संतोष में विवाद चल रहा था तो वहीं देर रात उन्हें सूचना मिली कि घायल संतोष को एमवाय में भर्ती कराया गया है जिसके बाद परिजन घर संतोष तो देखने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लगी. 



    ये भी पढ़े-चिराग पासवान ने कह दी ये बड़ी बाते , जहां लोजपा के प्रत्याशी नहीं हैं, वहां वह बीजेपी के पक्ष में वोट करें

    पेट्रोल डालकर जलाया
    सिंधी कॉलोनी गार्डन के पास जैसे ही संतोष पहुंचा तीन-चार लोगों ने उसके साथ घेर कर जमकर मारपीट की. जैसे-तैसे वह खुद की जान बचाकर ऑटो की ओर भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा कर ऑटो के पास उसे गिराकर पेट्रोल छिड़क दिया. इसके बाद उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए.



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728