सीतामढ़ी :अति पिछड़ा राज्य बिहार के सदूर जिला सीतामढ़ी जो एक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भी है इसी जिले के परिहार विधानसभा क्षेत्र में कौन बनेगा विधायक इसपर स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है.भाजपा से गायत्री देवी और राजद से ऋतू जयसवाल मैदान में उतर चुकी है . देखना है की इस बार कौन सा प्रत्याशी विधान सभा पहुचती है क्योकि दोनों ही महिला उम्मीदवार है .
साल 2010 के विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के राम नरेश यादव ने राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के रामचंद्र पूर्वे को पटखनी दी थी. उस वक्त यहां राम नरेश यादव को 32,987 वोट मिले थे, वहीं राम चंद्र पूर्वे को 28,769 वोट हासिल हुए थे. राम चंद्र पूर्वे आरजेडी के प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी.
तो दूसरी बार 2015 में इस सीट पर विधानसभा चुनाव हुआ. इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता हासिल करने में कामयाब रही थी. बीजेपी की गायत्री देवी को भारी जीत मिली .
वहीँ राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार बीजेपी के गायत्री देवी की राह आसन नहीं दिख रहा है . क्योकि गायत्री देवी के सामने चुनौती के रूप में परिहार विधान सभा से सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया ऋतु जायसवाल RJD के टिकट पर इस बार मैदान है ऋतू ने मुखिया रहते हुए अपनी गांव की तस्वीर और तकदीर बदल दी और लोगो के बिच लोकप्रिय चेहरा के रूप में उभरी है . ऋतू की लोकप्रियता और उनके पंचायत का कार्य देखकर लोग ऋतू जयसवाल को विधायक के रूप में देखना चाहते है.
स्थानीय लोगो का ये भी कहना है की गायत्री देवी और उनके पति राम नरेश यादव के दस सालो में जो विकास कार्य होना था वो नही हो सका इसलिए हमलोग इसबार नया चेहरा को जितना चाहते है जो इस क्षेत्र का विकास कर सके .
जब वि न्यूज २४ के टीम वास्तिवकता जानने के लिए परिहार विधान सभा के एक सदूर गाँव में गयी सुने लोगो लोग क्या कह रहे है. आगे देखिए वी न्यूज 24 न्यूज़ संवाददाता संजू गुप्ता के साथ दीपक कुमार के साथ स्थानीय लोगो से बात चित
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद