Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कोलकाता:PM मोदी आज होंगे दुर्गा पूजा में शामिल ,लोगो को देंगे शुभेच्छा संदेश

      



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    अमीत मेहलावत   की रिपोर्ट  



    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाले दूर्गा पूजा समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के सभी 294 सीटों पर प्रसारण के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस दौरान पीएम मोदी एक विशेष शुभेच्छा संदेश भी जारी करेंगे।


    प्रधानमंत्री महाषष्ठी के इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर लोगों को 'पूजोर शुभेच्छा' (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत संदेश देंगे।

    ये भी पढ़े-कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की मुसीबत बढ़ी,जनसभा में एक महिला मंत्री पर कियाअशोभनीय टिप्पणी




    प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा था, ''दुर्गा पूजा अच्छाई की बुराई पर जीत का एक पवित्र उत्सव है। मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वह सभी को शक्ति, आनंद और अच्छी सेहत का आशीर्वाद दें।' उन्होंने कहा, ''कल बंगाली लोगों के दुर्गोत्सव का महाषष्ठी है। इस विशेष दिन के अवसर पर मैं कल दोपहर 12 बजे पश्चिम बंगाल के अपने सभी भाई-बहनों को शुभेच्छा प्रेषित करूंगा और साथ ही पूजा का आनंद साझा करूंगा। आप भी इस कार्यक्रम से जुड़िए।'



    भाजपा सूत्रों ने बताया कि राज्य के 78,000 मतदान केंद्रों में प्रत्येक केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ता या समर्थक उचित दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे। पार्टी ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के तहत कोलकाता स्थित पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

    ये भी पढ़े-BJP के नेता शाहनवाज हुसैन हुए कोरोना पोजेटिव,AIMS में हुए भर्ती



    पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ राज्य में भाजपा एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। भाजपा को भरोसा है कि वह अगले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 10 सालों के शासन का अंत करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।





    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728