Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    LJP का नया नारा ,मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं

     

    We News 24 Hindi »पटना/बिहार

    अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट 


    पटना : बिहार चुनाव के लिए नामांकन जारी है. लेकिन अभी तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि बिहार में रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी एनडीए के साथ है या नहीं. एलजेपी सांसद चिराग पासवान इंतजार की स्थिति में हैं, लेकिन बीच बीच में उनकी पार्टी की ओर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया जा रहा है. 


    ये भी पढ़े-नेपाल भारत की दोहरी नागरिकता वाले मतदाता बिहार विधान सभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे


    इस बीच एलजेपी का एक पोस्टर बिहार में चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्टर में एलजेपी ने साफ कर दिया है कि उनकी नाराजगी जेडीयू से है, बीजेपी से उनकी कोई नाराजगी नहीं है.  इस पोस्टर में लिखा है, "मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं." इस पोस्टर में बताया गया है कि नीतीश के लिए कुर्सी पहली प्राथमिकता है, जबकि एलजेपी और बीजेपी के लिए पहली प्राथमिकता बिहार है.


    ये भी पढ़े-सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बड़ा खुलासा ,सुशांत का नहीं हुआ हत्या


    बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी तर्ज पर एक नारा सामने आए था. तब 'मोदी से बैर नहीं, वसुंधरा तेरी खैर नहीं' का नारा दिया गया था. 


    बता दें कि बिहार एनडीए में बीजेपी, एलजेपी और जेडीयू के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जबर्दस्त खीचतान चल रही है. बिहार में चर्चा तो ये भी है कि एलजेपी जरूरत पड़ने पर अकेले भी चुनाव लड़ सकती है. एलजेपी संसदीय दल की आज शाम इस बाबत अहम बैठक है. इस बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी. बता दें कि इस मुश्किल घड़ी में रामविलास पासवान बीमार हैं और सीटों के बंटवारे से जुड़ी सभी चर्चाएं चिराग ही कर रहे हैं. 


    ये भी पढ़े-12 कट्ठा जमीन के लिए बाप -बेटे को बन्दूक के नोख से किया घायल जांच में जुटी पुलिस।



    चिराग पासवान ऐसा जता रहे हैं कि अगर बिहार में वे एनडीए से अलग होते हैं तो केंद्र में एलजेपी का गठबंधन एनडीए के साथ रहेगा और रामविलास पासवान केंद्र सरकार में मंत्री बने रहेंगे.
    एलजेपी बीजेपी के खिलाफ एलजेपी उम्मीदवार नहीं उतारेगी लेकिन माना जा रहा है कि एलजेपी जेडीयू के खिलाफ हर सीट पर उम्मीदवार उतारेगी. 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728