Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में पहली महिला विधायक बनकर इतिहास रचुंगी : डां पल्लवी सिन्हा

     



    We News 24 Hindi »मुजफ्फरपुर,बिहार

    नीरज कुमार की रिपोर्ट



    मुजफ्फरपुर: नगर विधानसभा क्षेत्र में अभी कोई पार्टी अपना उम्मीदवार लिखित तौर पर स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। इसी बीच प्लुरल्स पार्टी के उम्मीदवार डॉ पल्लवी सिन्हा ने हर घर जाकर दिन रात जनसंपर्क कर रही है। जिससे लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। 



    ये भी पढ़े-पूर्व आईएएस विजय प्रकाश को मिला ग्लोबल आइकन अवार्ड


    डॉ पल्लवी सिन्हा खोयछा कार्यक्रम चला रही है। जिससे महिलाओं का ध्यान उनके प्रति काफी आकर्षित कर रही है। खोयछा कार्यक्रम में डॉ पल्लवी सिन्हा ने बताया कि खोयछा में चावल कृषि क्रांति के रूप में उभरेगी, कपड़ा उद्योग क्रांति के रूप में उभरेगी और एक रुपया रखकर दिया जाता है वह पूंजी के रूप में आगे चलकर बिहार के विकास में काम करेगी। 




    उन्होंने ने बताया कि हमारे प्लुरल्स पार्टी के अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी सिर्फ रोजगार की बात करती है। हम लोग पुष्पम प्रिया चौधरी की बताई हुई बात को फॉलो करते हुए चल रहे हैं। 


    ये भी पढ़े-वर्चुअल पिंक रन के जरिये पटना में ब्रेस्‍ट कैंसर को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

     


    आपको बता दें कि हमारी पार्टी एवं जितने भी पार्टी के उम्मीदवार है वह राजनीति को अलग ढंग से अपना कर चल रहे हैं जातिवाद के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। हम लोग रोजगार की बात करते हैं। हर घर डोर टू डोर लोगों से मिलते हैं। शहर की समस्या को बताते हुए एवं उनकी पुरे समस्या को समझते है।



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728