बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कोंग्रेस में उठा विवाद ,हार की जिम्मेदारी और समीक्षा की उठी मांग
We News 24 Hindi »पटना/बिहार
अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट
पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में कोंग्रेस के कम सिट लाने के कारन महागठबंधन बिहार के सत्ता से से दूर हो गयी और चिन्तन मंथन भी होने लगा है . और कांग्रेस में विवाद उभर कर सामने आ रहा है। पार्टी के अंदर हार के कारणों की समीक्षा और जिम्मेदारी तय करने की मांग भी जोर पकड़ रही है। प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले कई नेता सार्वजनिक तौर पर आत्म चिंतन की वकालत कर रहे हैं। पर इसकी उम्मीद कम है कि पार्टी कोई सबक लेगी।
ये भी पढ़े-सावधान दिल्ली में कोरोना का कहर पहली बार कोरोना से एक ही दिन में 100 से अधिक लोगो की हई मौत
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिहार में पार्टी लंबे समय से सत्ता से बाहर है। संगठन की स्थिति से भी सभी वाकिफ हैं, ऐसे में हार के कारणों पर समिति के गठन की संभावना कम है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार में समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे रणदीप सुरजेवाला एक रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप सकते हैं।
पार्टी नेता तारिक अनवर ने कांग्रेस को हार पर आत्मचिंतन करने की सलाह दी है। कांग्रेस के कई दूसरे नेता भी मानते हैं कि प्रदेश में हार की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। जब तक जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, तब तक स्थिति में बदलाव नहीं आएगा। इसके साथ प्रदेश नेता चुनाव प्रचार में अलग-थलग किए जाने से भी नाराज हैं।
बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा कहते हैं कि हार की समीक्षा कर जवाबदेही तय होनी चाहिए। पर साथ ही वह यह भी जोड़ते हैं कि यह समीक्षा केंद्रीय नेताओं की समिति को करनी चाहिए। क्योंकि, जो व्यक्ति खुद जिम्मेदार है, वह समीक्षा कैसे कर सकता है। पार्टी को इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद की राय इससे अलग है। इस बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में पार्टी का प्रदर्शन किसी से छुपा नहीं है। उस हार की कोई समीक्षा नहीं हुई। इसलिए, इस हार की भी कोई समीक्षा नहीं होगी। हालांकि, वह मानते हैं कि समीक्षा हमेशा अच्छी रहती है।
पार्टी के कई नेता मानते हैं कि बिहार में हार की वजह किसी से छुपी नहीं है। टिकट बंटवारे से लेकर चुनाव रणनीति तक, पार्टी ने सभी जगह गलती की है। इस हार से यह बात भी साफ हो गई है कि प्रदेश नेताओं को दरकिनार कर केंद्रीय नेता चुनाव नहीं जिता सकते। इसलिए, पार्टी को हार से सबक लेते हुए बदलाव करना चाहिए।
Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद