Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली गाँधी नगर में बड़ा हादसा , कपड़े गोदाम में लगी भीषण आग,देखे वीडियो

      



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    गौतम कुमार की रिपोर्ट




    नई दिल्‍ली:देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में दीपावली से ठीक पहले बड़ा हादसा हो गया है. दिल्ली के गांधी नगर इलाके में गुरुवार रात एक कपड़े की दुकान में भयानक आग गई है. जानकारी के अनुसार, आग 3 मंजिलें इमारत में फैल है. फायर ब्रिगेड को रात 8:40 बजे आग लगने की जानकारी मिली है. इसपर आनन-फानन में दमकल की 26 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं. फिलहाल, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.


    ये भी पढ़े-इतिहास में पहलीबार श्री राम की नगरी साढ़े पांच लाख दीपो के साथ होगा जगमग,बनेगा गिनिस बुक रिकार्ड




    दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि शहर के गांधी नगर इलाके में स्थित कपड़े के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आग लगने की सूचना रात पौने नौ बजे मिली. दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि 26 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. 





    आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली करा दिया है, ताकि बड़ा नुकसान न हो सके. हालांकि, इस दुर्घटना में किसी को हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आग की वजह से कितने का नुकसान हुआ है, फिलहाल पता नहीं चला है.










    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728