Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहटा में छठ व्रतियों ने बाबा बिटेश्वर नाथ पोखर में अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ गीतों से गूंजते रहे घाट।।

      



    We News 24 Hindi »बिहटा/बिहार  

    बिहटा से रईस अहमद की रिपोर्ट।





    पटना :जिले के बिहटा में आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन यानि शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बाबा बीटेश्वर नाथ पोखर पर श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं। वहीं पोखर में छठ व्रतियों के लिए बहुत अच्छी इंतजाम की गई थी। इस दौरान व्रतियों ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य दिया.


    ये भी पढ़े-बैरगनिया:लोकआस्था का महापर्व छठ, घर से लेकर घाट तक ऐसी हैं परंपराएं,देखे वीडियो

     

    वहीं बिहटा थाना प्रभारी अवधेश कुमार झा ने छठ महापर्व का पहला अर्घ्य डूबते हुए सूर्य को दिए। वहीं, महिलाओं द्वारा गाए जा रहे छठ गीतों से  घाट गूंजते रहे। घाटो पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।इस दौरान छठ व्रतियों ने नदी के जल में डुबकी लगाई और पूरे धार्मिक विधि-विधान से छठ माता की पूजा की.






     लेकिन इस बार कोरोना ने सब कुछ बदल दिया। भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देने कई श्रद्धालुओं मास्क पहने दिखे। वहीं किन्नरों ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया,वहीं कोरोना को लेकर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं  नवयुवक संघ के द्वारा मास्क का वितरण एवं उनके हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा था। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने को लेकर दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही थी।








    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

        

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728