Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जेल में था पति पत्नी ने करली दूसरी शादी तो गुस्से में युवक ने ससुर को मारी गोली

       



    We News 24 Hindi »पटना/बिहार  

    ललित भगत की रिपोर्ट




    बिहार: के  पटना जिले के मोकामा में एक दामाद  ने अपने ससुर को गोली मार दी। पूरा मामला बेहद पेचीदा है। आरोपित युवक जेल में था तो उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली   जब युवक जेल से छूटकर आया और अपनी पत्‍नी को अपने साथ चलने को को कहा तो पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया । इस मामले में युवक की पत्‍नी ने ही मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में युवक के अलावा दो और लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।


    ये भी पढ़े-राज्यसभा उपचुनाव में राम विलास पासवान की सीट पर फंसा पेंच , तय होगा चिराग का भी भविष्‍य


    यह पूरा घटनाक्रम घोसवरी थाना क्षेत्र के ढनकडोव गांव की है  जंहा शुक्रवार की रात नवादा थाना क्षेत्र के बुच्‍ची गांव निवासी छोटू कुमार अपनी पत्‍नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन पत्‍नी और उसके मायके वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी से खार खाये छोटू ने अपने ससुर उपेंद्र साव को गोली मार दी। घटना के बाद घर के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।


    ये भी देखे -Chhath Puja-2020:सीतामढ़ी कोरोना काल में छठ घाटों पर दिखा विहंगम नजारा,व्रतियों ने किया अर्घ्यदान.देखे वीडियो



    पीएचसी में इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर
    इधर वारदात के तुरंत बाद गंभीर स्थिति में जख्मी उपेंद्र साव को पीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल शख्‍स की हालत गंभीर बताई जा रही है।





    पत्‍नी ने दर्ज कराया पिता की हत्‍या के प्रयास का मामला
    छोटू की पत्नी खुशबू कुमारी ने पिता की हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। छोटू के अलावे दयानंद गुप्ता व दो अन्य को आरोपित किया है।



    RJD नेता की हत्‍या के मामले में तीन साल जेल में रहकर आया है बाहर
    बताया जाता है कि छोटू अपने गांव के राजद नेता कैलाश पासवान की हत्या में तीन वर्ष तक जेल में रहा था। हाल ही में जेल से जमानत पर आया था। बाहर आने पर उसे पता चला कि खुशबू ने दूसरी शादी रचा ली है। इस दंपती से बच्चे भी हुए हैं।

    ये भी पढ़े-बिहटा में छठ व्रतियों ने बाबा बिटेश्वर नाथ पोखर में अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ गीतों से गूंजते रहे घाट।।



    जेल जाने से पहले पत्‍नी के नाम से कर दी थी सारी संपत्ति
    जानकारी के अनुसार छोटू ने अपनी संपत्ति खुशबू के नाम कर रखी है। इस कारण उसे ले जाने के लिए शुक्रवार की रत दो अन्य साथियों के साथ ससुराल पहुंचा था।


    भागने से पहले ससुराल वालों ने घेर कर दबोच लिया
    पत्नी को साथ चलने का दबाब बनाने लगा, इस दौरान वह मारपीट पर भी उतारू हो गया। ससुराल वालों ने विरोध किया तो पिस्टल निकाल कर ससुर पर गोली चला दी। हालांकि भागने के पहले ही उसे ससुरालवालों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके दो अन्य साथी भागने में सफल हो गए।










    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

       

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728