Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पाकिस्तान की और से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर राहुल गाँधी ने कही ये बाते

       



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    आरती गुप्ता की रिपोर्ट




    नई दिल्ली:पाकिस्तानी सेना की ओर से  नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  शुक्रवार को कहा कि त्यौहारों के समय भी अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा में डटे और पाकिस्तान के घृणित मंसूबों को ध्वस्त कर रहे भारतीय जवानों को वह सलाम करते हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि पाकिस्तान जब भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है, तो उसका डर व कमज़ोरी और भी स्पष्ट हो जाते हैं.


    ये भी पढ़े-अयोध्या ने किया नया कीर्तिमान स्थापित ,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नाम हुआ दर्ज




    कांग्रेस नेता ने कहा कि त्यौहार पर भी अपने परिवारों से दूर, भारतीय सेना के जवान हमारे देश की सुरक्षा में डटे हैं और पाकिस्तान के घृणित मंसूबों को ध्वस्त कर रहे हैं. सेना के हर जवान को मेरा सलाम. गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिससे चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की मौत हो गई. भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.






    अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की. श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की. उन्होंने कहा कि भारतीय जव़ानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और सीमा पार पाकिस्तानी सेना के आधारभूत ढांचे को खासा नुकसान पहुंचाया.


    ये भी पढ़े-नितीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया त्यागपत्र ,अगले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कौन बनगे इस तारीख को होगा एलान



    रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोटकों के कई भंडारों के साथ ही आतंकवादियों के कई ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है. पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन सैन्यकर्मी और एक बीएसएफ उप-निरीक्षक के साथ ही छह नागरिकों की मौत हो गई. इसके अलावा चार सुरक्षा कर्मी और आठ नागरिक घायल हो गए.








    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728