Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    VIDEO:बिहार चुनाव में हार के लिए राजद के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस को बताया महागठबंधन पर बोझ

      



    We News 24 Hindi »पटना /बिहार  

    अमिताभ मिश्रा की  रिपोर्ट


    पटना :राष्ट्रीय जनता दल  के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी  ने बिहार चुनाव में हुए हार के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उसके नीयत पर ही सवाल उठाया दिया है. वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के लिए बोझ बन गई थी. 


    ये भी पढ़े-अचानक लगी आग से देखते ही देखते 19 लोगों का घर हुआ जल कर राख



    वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन 70 चुनावी रैलियां तक नहीं कीं. हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि राहुल गांधी  मात्र तीन दिन के लिए आए और  प्रियंका गांधी  तो आई भी नहीं. जो लोग बिहार से परिचित नहीं थे, वो यहां प्रचार करने के लिए आए. कांग्रेस ने गलत किया इस चुनाव में.




    शिवानंद तिवारी ने कहा कि सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी कांग्रेस का फोकस सिर्फ ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का होता है. मगर कांग्रेस ज्यादा सीटें जीत पाने में नाकाम होती है. उन्हें इस पर गंभीर होकर विचार करना चाहिए. आरजेडी नेता ने यह भी कहा कि जब चुनाव प्रचार जोरों पर था तो राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पर पिकनिक मना रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ढुलमुल रवैये से बीजेपी को फायदा पहुंचा है












    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728