Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हिमाचल प्रदेश फुटबॉल आई लीग के साथ 8 माह बाद होगी खेलों की बहाली,प्रदेश में 25 से चलेगी किक

      



    We News 24 Hindi »ऊना/हिमाचल  

    मिडिया  रिपोर्ट




    ऊना। देश में कोरोना के चलते पिछले आठ माह से बंद पड़ी खेल गतिविधियां 25 नवंबर (बुधवार) को हिमाचल प्रदेश फुटबॉल आई लीग के साथ बहाल हो जाएंगी। यह लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रदेश में आयोजित होने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने दी। 



    ये भी पढ़े-नगरोटा मुठभेड़ में मारे गए आंतकी को मिली थी कमांडो युद्ध ट्रेनिंग, रात के अधरे में आये थे पाकिस्तान से भारत


    उन्होंने बताया कि बिना दर्शकों के खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पांवटा यूनाईटेड एफसी और साईं कांगड़ा एफसी के बीच मुकाबले से होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहले चरण के तहत 10 दिनों में 21 मैच खेले जाएंगे, जो चार दिसंबर तक चलेंगे। शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट की खास बाह यह है कि इसमें प्रत्येक टीम अपनी 21 खिलाडिय़ों में चार विदेशी खिलाडिय़ों को शामिल कर सकता है। 






    इसमें एक खिलाडी एशियाई तथा तीन अन्य देशों के हो सकते हैं। टूर्नामेंट के पहले चरण की विजेता तथा उपविजेता टीमों को दूसरे चरण की मुकाबलों में एंट्री दी जाएगी। सत्यदेव शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के शुभारंभ मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। 

    ये भी पढ़े-ड्रग्स मामले में NCB ने कोमेडीयन भारती सिंह के बाद उसके पति हर्ष लिंबाचिया को किया गिरफ्तार



    ये भी पढ़े-अब आयुर्वेद के डॉक्टर भी करेंगे जनरल सर्जरी ,मोदी सरकार ने दी हरी झंडी



    टीमें दो पूलों में विभाजित

    सत्यदेव शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल-ए में पांवटा यूनाईटेड एफसी, साईं कांगड़ा एफसी, शिवा एफसी, टेक्ट्रो स्वाडस यूनाईटेड एफसी और वाईएफसी खड्ड को रखा गया है। जबकि पूल-बी में शिमला एफसी, शाहपुर एफसी, वेंगा व्बॉयस कुल्लू एफसी, हिमाचल एफसी और समरहिल यूनाईटेंड एफसी को रखा गया है। 



    ये भी पढ़े-NH 28 पर अनियंत्रित बस ने बाइक को कुचला, दो लोगों की मौके पर ही मौत



    भाग लेने वाली टीमें
    मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि हिमाचल फुटबॉल लीग में भाग लेने वाली टीमें समर हिल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (एसयूएफसी), वेंगा व्बॉयज कुल्लू, शिमला एफसी, टेक्ट्रो स्वाडस यूनाइटेड एफसी, साई कांगड़ा, शिवा एफसी, शाहपुर एफसी, वाईएफसी खड्ड, पांवटा एफसी और हिमाचल एफसी शामिल हैं।









    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

        

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728