Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    तेजस्वी यादव ने मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री 19 लाख नौकरियों को भी प्राथमिकता देंगे

        



    We News 24 Hindi »पटना/बिहार  

    ललित भगत की रिपोर्ट



    पटना :सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने कटाक्ष के अंदाज में बधाई दी। उन्‍होंने  ट्वीट के जरिए अपने बधाई संदेश में नीतीश कुमार को 'मनोनीत' मुख्‍यमंत्री कहकर सम्‍बोधित किया।


    ये भी पढ़े-बिहार में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री बने , चुनाव हारे मुकेश सहनी भी हुए मंत्रिमंडल में शामिल

     

    तेजस्‍वी ने लिखा-नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत' होने पर शुभकामनाएं. आशा करता हूं कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगे। 


    ये भी पढ़े-शंख नदी में पिकनिक के लिए गए तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए


    हाल में बिहार में सम्‍पन्‍न हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिलीं। इनमें नीतीश कुमार की जनता यूनाइटेड को 43 सीटें ही मिली हैं। जबकि भाजपा ने 74 सीटें जीती हैं। काफी कम सीटें जीतने के बाद भी मुख्‍यमंत्री बने नीतीश कुमार पर विपक्ष लगातार कटाक्ष कर रहा है। सोमवार को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।






     शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस सहित बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। वहीं विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार किया है। नीतीश कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता और कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ ली। 









    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728