Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    शंख नदी में पिकनिक के लिए गए तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए

      



    We News 24 Hindi »गुमला /झारखण्ड  

    रवि कुमार की रिपोर्ट



    गुमला:झारखंड के गुमला जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर रायडीह प्रखंड में शंख नदी के हीरादह कुंड में रविवार को पिकनिक मनाने गये आधा दर्जन युवकों में से तीन युवक बह गये और उनके नदी में डूबने की आशंका है. 


    ये भी पढ़े-आज शम नितीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ ,उपमुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार




    पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने घटना की जानकारी देते हुए ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि जब पिकनिक गये युवक नदी के कुंड के समीप सेल्फी ले रहे थे, तभी उनका एक साथी कुंड में गिर गया, उसे बचाने के क्रम में अन्य दो साथी भी कुंड में डूब गये जिनका अब तक पता नहीं चल सका है.







     उन्होंने बताया, ‘‘छह दोस्त आज सुबह 11 बजे पिकनिक मनाने गुमला के हीरादह गये थे. इस दुर्घटना में तीन युवक तो नदी में बह गये जबकि तीन युवक बच गये जिन्होंने लौटकर घरवालों को घटना की जानकारी दी.


    ये भी पढ़े-झारखण्ड के गुमला में नशे में धुत लोगों ने वृद्ध दंपति की पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला




    घटना की जानकारी मिलने पर सुरसांग थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर खोजबीन शुरू की,लेकिन अंधेरा होने के कारण लापता युवकों का कोई पता नहीं चल सका.’’ पुलिस ने बताया कि नदी में बहे युवकों की पहचान गुमला शहर के थाना रोड निवासी अभिषेक गुप्ता (27 वर्ष), लक्ष्मण नगर निवासी सुमित कुमार गिरी (28 वर्ष) एवं सुनील कुमार भगत (27 वर्ष) के रूप में की गयी है. जनार्दनन ने बताया कि नदी में बहे युवकों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया है ताकि उनकी खोजबीन की जा सके. 










    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

      

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728