Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली को दहलाने की साजिश रचने वाले दो कश्मीरी आतंकी चढ़ा पुलिस के हत्थे

      



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली   

    अंजली कुमारी की रिपोर्ट




    नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल ने सोमवार रात दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखते हैं और दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।



    ये भी पढ़े-वरिष्ठ भाजपा विधायक,नदंकिशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष



    खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात 10 बजे के करीब दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया। पुसिल इनके पास से पुलिस ने दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।





    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों के नाम अब्दुल लतीफ मीर और अशरफ खटाना बताए गए हैं। दोनों जम्मू-कश्मीर (एक आतंकी बारामूला जबकि दूसरा कुपवाड़ा) के रहने वाले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों आतंकियों के दिल्ली में भी कनेक्शन हैं। इनके निशाने पर राष्ट्रीय राजधानी के महत्वपूर्ण स्थल और VIP थे। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।



    ये भी पढ़े-ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग और प्रधानमंत्री मोदी होंगे आमने सामने



    इससे पहले मई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण दिल्ली में धौला कुआं के पास रिज रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद इस्लानिम स्टेट ऑफ सीरिया एंड ईराक के एक आतंकी को पकड़ा था।। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले इस आतंकी के पास से विस्फोटक सामान- IED और हथियार बरामद किया गया था। इस आतंकी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि भारत में बड़ा हमला करने की प्लानिंग थी।










    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

      

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728