Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जब कोई आपकी प्रशंसा करता है, तो उसमें चापलूसी खोजें, यदि कोई बुराई करता है तो उसमें सच्चाई ढूंढें

     
    तस्वीर यूट्यूब

    We News 24 Hindi »


    कहानी रामायण काल की - राम और रावण में युद्ध चल रहा था। रावण और लक्ष्मण आमने-सामने आ गए । रावण ने लक्ष्मण पर  एक ऐसी शक्ति का प्रयोग किया  कि लक्ष्मण कुछ देर के लिए मूर्छित हो गए। तब  हनुमानजी ने देखा कि रावण लक्ष्मण को उठाने का प्रयास कर रहा है तो वे तुरंत वहां पहुचे। अब हनुमानजी और रावण एक दुसरे के आमने-सामने आ गए थे। हनुमानजी ने रावण को एक जोरदार  मुक्का मारा रावण  बेहोश होकर गिर गया।


    ये भी पढ़े-नेपाल के पीएम ओली की भारत के प्रति बदली बोली, ओली ने कहा कि भारत का संबंध सदियों पुराना है


    कुछ देर बाद जब रावण को होश आया तो उसने खड़े होकर हनुमानजी की खूब तारीफ की। रावण जैसा विश्व विजेता, जिसने कभी किसी की तारीफ नहीं की, वह आज हनुमानजी की तारीफ कर रहा था। तब हनुमान ने कहा, "रावण चुप रहो, मैं तुम्हारे मुख से अपनी प्रशंसा सुनना नहीं चाहता। मुझे तो धिक्कार है कि मेरे मुक्का मारने के बाद भी तुम जीवित बच गए हो। ये मेरी ही कमजोरी है।"



    ये बात सुनकर रावण समझ गया कि ये व्यक्ति अपनी प्रशंसा के झांसे में नहीं आएगा। हनुमानजी भी जानते थे कि रावण जैसे लोग तारीफ करके पहले बरगलाते हैं, फिर पराजित कर देते हैं।


    सीख - जब भी कोई आपकीआपके मुंह पर  तारीफ करे तो देखना कि ये चापलूसी तो नहीं है, हमें लालच तो नहीं दिया जा रहा है, इसमें झूठ तो नहीं है। तारीफ में से केवल इतना हिस्सा रख लो, जो हमें प्रेरणा देता हो। जब भी कोई निंदा करे तो उसमें सच खोजना चाहिए, क्योंकि निंदा में हमारे लिए कोई बहुत बड़ा संकेत हो सकता है, जो खुद को सुधारने में काम आ सकता है।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728