Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर जीते 27 विधायक की लुटने वाली है चैन, उनके खिलाफ उच्च न्यायालय में मामला दर्ज



    We News 24 Hindi »पटना/बिहार
    ब्यूरो रिपोर्ट।


    पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में कम वोटो से जीते विधायकों की परेशानि बढ़ने वाला  वाला है। हारे हुए प्रत्याशी अपने  प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ पटना हाईकोर्ट अर्जिका दरवाजा खटखटाया केस भी दर्ज हो गया है। चीफ जस्टिस  के सामने पेशी के साथ  केस  लिस्टिंग भी हो चुकी है। चार जनवरी को अदालत खुलने के बाद सुनवाई की प्रक्रिया  हो सकती है।


    चुनाव आयोग के फैसले पर उठाए सवाल


    मुकदमा दर्ज कराने वालों में सबसे ज्यादा आठ राजद और छह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। पांच निर्दलीयों को भी प्रतिद्वंद्वियों की जीत पर आपत्ति है। सत्ता पक्ष के भी पांच प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इनमें तीन जदयू और दो भाजपा के हैं। माकपा और बसपा के भी एक-एक प्रत्याशी हैं। दो ने सीधे चुनाव आयोग को ही पार्टी बनाया है। एक मामला विधान परिषद का है। टिकारी के कांग्रेस प्रत्याशी सुमंत कुमार का आरोप है कि रिटर्निंग अफसरों ने पक्षपात करके जीतने के बाद भी हारा हुआ घोषित कर दिया है।


    इन दलों के प्रत्‍याशी हैं निशाने पर


    जिन विधायकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, उनमें सबसे ज्यादा नौ जदयू के हैं, जबकि भाजपा के छह हैं। राजद के भी सात विधायक हैं, जिन्हें हारे हुए प्रत्याशियों ने निशाने पर रखा है। कांग्रेस, माले, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और लोजपा के एक-एक विधायक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। भाजपा के विधान पार्षद नवल किशोर यादव की जीत को भी निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिन्हा ने चुनौती दी है।



    ये भी पढ़े-पाकिस्तान : बलूचिस्तान दो आतंकी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिककी मौत,इमरान ने भारत के सर फोड़ा ठीकरा


    ]पक्ष-विपक्ष दोनों ओर से मुकदमा


    हाईकोर्ट के वकील शशिभूषण मंगलम ने बताया कि नियमों के मुताबिक नतीजे आने के बाद से 45 दिनों के भीतर कोई भी प्रत्याशी परिणाम को चुनौती दे सकता है। हारे हुए 29 प्रत्याशियों ने मतगणना में गड़बड़ी एवं अन्य आरोपों में 27 विधायकों के खिलाफ 24 दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों में मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के भी प्रत्याशी हैं। मात्र 12 वोटों से हार जाने वाले राजद के पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने तो पहले ही निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दे रखी है।


    ये भी पढ़े-Weather Update Today: पहाड़ों में बर्फबारी से उत्तर भारत में आज से तापमान में गिरावट आसार, जानें- मौसम विभाग का अलर्ट

    किसने-किसकी बढ़ाई मुश्किलें

    हारे प्रत्याशी                 - विधायक        -      क्षेत्र


    कांग्रेस सुमंत कुमार - हम के अनिल कुमार : टिकारी

    गजानन शाही - जदयू के सुदर्शन कुमार- बरबीघा

    विनय वर्मा - भाजपा की रश्मि वर्मा - नरकटियागंज

    उमेश कुमार राम - जदयू के अशोक कुमार चौधरी- सकरा

    रवि ज्योति कुमार - जदयू के कौशल किशोर- राजगीर

    मोहन श्रीवास्तव- भाजपा के प्रेम कुमार - गया शहर

    अंबिका यादव - राजद के सुधाकर सिंह - रामगढ़

    राजेंद्र प्रसाद सिंह-लोजपा के राजकुमार सिंह

    राजद शक्ति यादव- जदयू के प्रेम मुखिया - हिलसा

    रितु जायसवाल - भाजपा की गायत्री देवी - परिहार

    राजेंद्र प्रसाद - जदयू के दामोदार रावत- झाझा

    अविनाश विद्यार्थी - भाजपा के प्रणव कुमार- मुंगेर

    अबु दोजाना - जदयू के दिलीप राय-सुरसंड 

    विपिन कुमार मंडल- जदयू के गोपाल मंडल - गोपालपुर

    सरोज यादव - भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह - बड़हरा

    दिगंबर तिवारी - जदयू के संजीव कुमार - परबत्ता

    भाजपा मिथिलेश तिवारी - राजद के प्रेम शंकर प्रसाद-बैकुंठपुर

    सचींद्र प्रसाद सिंह- राजद के मनोज यादव- केसरिया

    जदयू रंजू गीता - राजद के मुकेश यादव - बाजपट्टी

    श्याम बिहारी प्रसाद- राजद के शमीम अहमद - नरकटिया

    महेंद्र राम - कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी - राजापाकर

    निर्दलीय अनिल कुमार सिंह - जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव -सुपौल

    रवींद्र प्रसाद - राजद के अजय यादव - अतरी

    ललितेश रंजन झा - भाजपा के विनोद नारायण झा - बेनीपट्टी 

    बम शंकर चौधरी - राजद के भूदेव चौधरी

    रहबर आबदीन - माले के महानंद सिंह अरवल

    विधान परिषद
    --
    अवधेश कुमार सिन्हा - भाजपा के नवल किशोर यादव
    आयोग के खिलाफ केस
    विजय कुमार यादव
    विश्वनाथ चौधरी 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728