Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी के बड़े शराब कारोबारी की बेगूसराय में शराब से भरा ट्रक पकड़ाया, कारोबारी को पकड़ने पटना से आई टीम



    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार

    पवन साह की रिपोर्ट 


    सीतामढ़ी: गुप्त सूचना के आधार पर पटना से आई उत्पाद विभाग की टीम ने सीतामढ़ी  पुलिस के साथ मिलकर  छापेमारी की जिसमे  दो कार, आधा दर्जन बाइक पर सवार 9 लोगों को 23 पेटी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से गुरुवार देर शाम तक पटना से आई उत्पाद विभाग की टीम, सदर एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय, सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव व नगर थाना प्रभारी विकाश कुमार राय पूछताछ कर रहे थे हैं। 


    ये भी पढ़े-केंद्र साकार ने एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग को किया अनिवार्य


    पुलिस को गिरफ्तार व्यक्ति से और अधिक मात्रा में शराब बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के बसावरिया निवासी गौरव सिंह उर्फ महादेव नामक शराब के बड़े कारोबारी का शराब से भरा ट्रक बेगूसराय जिला में पकड़ा गया। वही से पटना उत्पाद विभाग को शराब कारोबारी महादेव के बारे में सूचना प्राप्त हुई। पता चला किउक्त कारोबारी बड़े पैमाने पर बिहार के कई जिलों में शराब का कारोबार करता है।


    ये भी पढ़े-दिल्ली में पहले चरण में 51 लाख कोविड वैक्सीन इन लोगो को दिया जयेगा ,केजरीवाल ने बताया पूरा प्लान

     

    उसी की गिरफ्तारी के लिय उत्पाद विभाग की टीम सीतामढ़ी पहुंचकर छापेमारी करने लगी। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की बात पुलिस ने कही है। एसपी अनिल कुमार भी नगर थाना पहुंच गए। गिरफ्तार शराब धंधेबाज से पूछताछ के बाद पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में नगर थाना पर फोर्स बुलाई गई। ताकी, उससे मिले सुराग के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728