Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बैरगनिया में सैकड़ों लीटर नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार



    We News 24 Hindi » सीतामढ़ी/बिहार
    पवन साह की रिपोर्ट


    सीतामढ़ी: बैरगनिया नगर के डुबरवाना वार्ड-20 स्थित एक घर में छापेमारी कर 159 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही गृहस्वामी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली की डुबरवाना में शराब बिक्री की जा रही है। 


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जिले लालपुर गांव में खुलेआम देसी शराब बेचने वाला गिरफ्तार


    त्वरित कार्रवाई करते हुए शशिभूषण झा के घर के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। जिसे खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया। वह शशि भूषण झा ही था। उसके घर से गैलन में रखी गोल्डन ऑक नामक 180 एमएल की 22 पीस, मैकडॉवेल 180 एमएल की 31 बोतलें एवं खुकुड़ी थ्री एक्स रम की 15 बोतलें मिलीं। लाल रंग के प्लास्टिक के बाल्टी तथा दो हरे रंग के गैलन में बैरोन नामक 91 बोतल विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुईं।


    ये भी पढ़े-नये साल के पार्टी को लेकर सीतामढ़ी पुलिस ने कसा शराब कारोबारी पर शिंकजा

     

    थानाध्यक्ष अमिता सिंह ने बताया कि शराब धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728