Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वैशाली जिले में रात के अधरे में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिग,दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल



    We News 24 Hindi »वैशाली/बिहार

    ब्यूरो  रिपोर्ट 


    वैशाली:स्थानीय गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर गांव में गत देर रात कुछ हथियाबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिग कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से गंभीर घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।



    ये भी पढ़े-समस्तीपुर,चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार


    घटना को लेकर गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया गया है कि गद्दोपुर गांव में अखिलेश सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर सोए हुए थे। इसी बीच रात लगभग 1 बजे आधे दर्जन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने घर पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। एकाएक हुई गोलीबारी सुनकर उनके दो पुत्र विकास कुमार एवं अमित कुमार निकले और दोनों को गोली लग गई। ठंड की गहरी अंधेरी रात एव सन्नाटे में चली गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी भयभीत हो गए। 


    ये भी पढ़े-4 जनवरी से रक्सौल -लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन


    बदमाश अंधाधुंध गोली चलाने के बाद वहां से भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोग जुटे तथा गोली लगने से घायल 30 वर्षीय अमित कुमार एवं 27 वर्षीय विकास कुमार को महुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां से पटना रेफर कर दिया गया।

    महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी एवं थानाध्यक्ष कृष्णनंदन झा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखा एवं एक जिदा कारतूस भी बरामद किया है। गोलीबारी में घायल दोनों युवकों का पटना में ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने गोली बाहर निकाला है, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है ।


    ये भी पढ़े-अछि खबर ,आज से चलेगी दरभंगा रक्सौल के बिच सवारी गाड़ी,जाने क्या है टाइम टेबल


    घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। अंधाधुंध गोलीबारी की घटना से गांव के लोग भयभीत एवं आक्रोश में हैं। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में सभी बिदुओं पर गहन जांच की जा रही है। \

     



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728