Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी जिले के नानपुर में ज़मीन के लालच में सगे भाई की हत्या





    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार
    असफाक खान रिपोर्ट 





    सीतामढ़ी: ज़िले के नानपुर थाना क्षेत्र के  बिलास साह अपने दरवाज़े पे चारपाई पर बैठे थे कि अचानक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आए और उनसे पूछा कि आप ही का नाम बिलास साह है।जैसे ही बोला हाँ बाइक सवार युवक ने उसके सर में गोली मार दी।वहीं पर मौजूद उसकी पोती अंशू कुमारी ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ना चाहा।


     ,तभी युवक ने तमंचे का भय दिखा कर उसे डरा दिया।इस बीच अंशु का शोर सुनकर आसपास लोग जमा होने लगे।तब तक अपराधी बाइक पर सवार होकर ताबर तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले।बाद में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।मामला नानपुर थाने के गौरी गावँ का है।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नानपुर राम प्रवेश उराँव घटना स्थल पहुंच गए।स्थानीय राजद विधायक  मुकेश कुमार यादव घटना स्थल पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर मामले
    को शांत किया एवं जाम हटाया गया।


    ये भी पढ़े-मिस्टर-मिस और मिसेज पटना का ताज,उदभव सिंह, दिव्यांशी और प्रियंका के सर सजा




    पुलिस लाश को पोस्टमार्टम में भेज कर शक के आधार पर दो आरोपी रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है।घटना में मृत बिलास साह की पोती अंशु ने बताया कि बिलास साह एवं भोला साह दोनों भाई हैं।बिलास साह निःसंतान है जबकि भोला साह को चार पुत्र हैं।भोला साह के चार पुत्रों में से एक पुत्र राम श्रेष्ठ साह को बिलास साह अपने साथ रखता था ,जिसे अपने पुत्र के समान ही मानता था।अंशु कुमारी उसी की पुत्री है।बिलास साह ने अभी कुछ दिन पहले ही एक कट्ठा ज़मीन राम श्रेष्ठ साह को  रजिस्ट्री कर दिया था।


    ये भी पढ़े-भारत ने दिया चीन को मुंहतोड़ जवाब,भारत सरकार ने चीनी नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध




    इतना ही नहीं सपनी ज़मीन 5 लाख रुपये में बेच कर अंशु की शादी में खर्च भी किया था।राम श्रेष्ठ के अन्य तीन सगे भाई श्याम साह,उपेंद्र साह,राम बाबू साह के साथ उस तीनों के पिता भोला साह को यह बात पसन्द नहीं था।वे लोग चाह रहे थे कि उसके अन्य तीन बेटों को भी उसका भाई बिलास साह अपने हिस्से की ज़मीन दे।



    इस बात को लेकर पंचायत भी हुआ था।लेकिन बिलास साह ने उसे साफ मना कर दिया था। कुछ दिनों के बाद कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिलास साह के में घुस कर मार पीट भी किया गया।आज अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने घर पर पहुंच कर सिर में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।बता दें कि मृतक अपने भाई के ही एक पुत्र राम श्रेष्ठ साह को अपना पुत्र बना कर रखा था।


    ये भी पढ़े-क्या आप जानते हैं कि फांसी देने के समय जल्लाद अपराधी के कानोमें क्या कहता है

    कैसी विडंबना है कि ज़मीन के लिए अपने ही सगे भाई की हत्या भोला साह ने अपराधियों से करवा दी। खैर यह तो अनुसंधान का विषय है कि हत्यारा कौन है,लेकिन परिजन का शक उसके भाई पर ही है।वहीं ग्रामीण बताते हैं कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728