Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दीदीजी फाउंडेशन के राष्ट्रीय सम्मान में विभूतियों को मिलेगा सम्मान, बच्चें भरेंगे उड़ान



    We News 24 Hindi » पटना/बिहार
    ब्यूरो रिपोर्ट

    पटना, 31 दिसंबर : सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन के सौजन्य से आगामी 03 जनवरी को बाल उड़ान एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभर की विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा वहीं बच्चें भी अपने सपनों की उड़ान भरेंगे। दीदी जी फाउंडेशन, पटना (बिहार) की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ. नम्रता आनन्द ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से बाल उड़ान एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन 03 जनवरी को कालिदास रंगालय, पटना में किया जा रहा है। 


    ये भी पढ़े-नए वर्ष कोहरे से होगी की शुरुआत, चार व पांच को हिमपात-बारिश की संभावना


    सरकारी स्कूल के बच्चों को राष्ट्रीय मंच पर ले जाने का उनका सपना रहा है लेकिन यह मौका उन्हें नहीं मिल सका है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिये वह बाल उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को लोगों के बीच लाना चाहती है। उन्होंने बताया कि गरीब और सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन बच्चों को यदि प्रोत्साहित कर उन्हें उचित मंच दिया जाये तो वे भी अपनी प्रतिभा से लोगों को दिल जीत सकते हैं। 


    ये भी पढ़े-अब तक भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से 20 लोग संक्रमित, दिल्ली में संदिग्धों की बढ़ी संख्या


    नम्रता आनंद ने बताया कि इन बच्चों की मदद के लिये हर लोगों को आगे आने की जरूरत है। बाल उड़ान कार्यक्रम के जरिये बच्चें जल जीवन हरियाली, साक्षरता, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण, दहेज प्रथा, नशामुक्ति, देशभक्ति और शराबबंदी जैसे पहलुओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों एवं क्षेत्रों में कई लोग अपने स्तर पर निस्वार्थ भाव से देश को समृद्ध बनाने को प्रयासरत हैं। उन्हीं लोगों को प्रोत्साहित एवं उनके द्वारा देश और समाज के लिए किये जा रहे सराहनीय काम को सम्मान देने के लिये राष्ट्रीय सम्मान का आयोजन किया गया है 


    ये भी पढ़े-ISI से लिंक रखने वाला गैंगस्टर सुख बिकरीवाल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार


    जिसमें बिहार के अलावा मणिपुर, आसाम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एवं महाराष्ट्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।राष्ट्रीय सम्मान से उन लोगों को नवाजा जायेगा जिन्होंने प्रांतीय, अंतरप्रांतीय, राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त पहचान बनायी है। इनमें शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, पत्रकारिता, समाजसेवा, कृषि, पर्यावरण, कला, पर्यावरण और महिला सशक्तीकरण समेत हर क्षेत्र में काम कर रहे लोग शामिल हैं। 




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728