Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह



    We News 24 Hindi » पटना/बिहार
    ब्यूरो रिपोर्ट


    पटना:भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खुबसूरत अदाकारी से सबों के दिलों में बसने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं. अक्षरा ने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है. उन्होंने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ – सुपर एक्साइटेड’. उन्होंने इन तस्वीरों को बादशाह को टैग भी किया है.


    ये भी पढ़े-दीदीजी फाउंडेशन के राष्ट्रीय सम्मान में विभूतियों को मिलेगा सम्मान, बच्चें भरेंगे उड़ान


    बादशाह अब तक बॉलीवुड की कई चर्चित अदाकाराओं के साथ एक से एक चार्ट बस्टर गाने दे चुके हैं. यह पहली बार होगा जब वे भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे. इस सिलसिले में अक्षरा चंडीगढ़ बादशाह से मिलने गयीं थीं, जिसके बाद से दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार हैं. अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है.

    ये भी पढ़े-अब तक भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से 20 लोग संक्रमित, दिल्ली में संदिग्धों की बढ़ी संख्या


    आपको बता दें कि अक्षरा सिंह खुद भी एक अच्छी सिंगर और परफ़ॉर्मर हैं. यूँ कहें कि बीते कुछ सालों में अक्षरा सिंह ने अपने दम पर खुद को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी स्थापित कर लिया है. यही वजह है कि जब भी कोई उनका गाना रिलीज होता है तो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. साल 2020 में उनका गाना ‘इधर आने का नहीं’ को 185 मिलियन और ‘डोंट टच माय हैंड’ को 65 मिलियन व्यूज मिले हैं. इसके अलावे उनके दर्जनों ऐसे गाने आये, जिसने मिलियन के आंकड़े को टच किया.  


    ये भी पढ़े-नए वर्ष कोहरे से होगी की शुरुआत, चार व पांच को हिमपात-बारिश की संभावना


    अब वे जब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आयेंगी तो देखने वाली बात ये होगी कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती हैं. इसका इंतजार बादशाह के साथ – साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहेगा. 




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728