Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    प्रशिक्षण के 2 वर्ष बाद भी अप्रशिक्षित का वेतन प्राप्त कर रहे नियोजित शिक्षक,अधिकारी से किया प्रशिक्षित वेतन की मांग



    We News 24 Hindi »बिहटा/बिहार
    बिहटा से रईस अहमद की रिपोर्ट।



    बिहटा:- बिहटा प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने बिहटा बीआरसी में एक बैठक आयोजित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से अनुरोध किया कि ओडीएल सत्र 2013 15 में प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए शिक्षकों का अभी तक प्रशिक्षित शिक्षक का वेतन नहीं दिया जा रहा है साथ ही इन nios से प्रशिक्षित लगभग 9 शिक्षकों ने भी कहा कि उनको भी अप्रशिक्षित शिक्षक का वेतन प्राप्त हो रहा है.


    ये भी पढ़े-Kisan Andolan-दो दिन की चिंतन मंथन के बाद किसान सरकार से बात करने को तैयार

     

    जो कि शिक्षा विभाग के डायरेक्टर के पत्र का उल्लंघन है शिक्षा विभाग के डायरेक्टर पत्र जारी कर कहा है। कि अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी उनको वेतन नहीं दिया जाएगा लेकिन प्रशिक्षण के उपरांत भी जिन शिक्षकों को प्रशिक्षित का वेतन दिया जा रहा हैतो इसके लिये किसके ऊपर यह जवाबदेही तय होगी। शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है और अपने बाद के प्रशिक्षित शिक्षकों से वरीयता में निम्न हो गए हैं और हीन भावना के से ग्रसित हो रहे हैं।  प्रशिक्षित शिक्षकों ने सरकार से कहा कि अगर 10 दिनों के अंदर प्रशिक्षित का वेतनमान नहीं दिया जाएगा तो बड़े आंदोलन की शुरुआत किया जाएगा ।

       

           ये भी पढ़े-नेपाल की राजनीति में चीन का सीधा दखल, आज ओली और प्रचंड के बीच सुलह के लिए चीनी टीम काठमांडू आ रही है


         

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि की हड़ताल अवधी का सामंजन नवंबर में ही हो गया है लेकिन अभी तक हड़ताल अवधि का वेतन नहीं दिया गया है अगर सरकार शिक्षकों के हित की बात करती है तो हड़ताल अवधि का वेतन यथाशीघ्र देने का कार्य करें बहुत से मामलों का अंतर राशि का भुगतान बाकी है उसको भी यथा शीघ्र भुगतान करने की कृपा करें अन्यथा संघ आक्रोश पूर्ण आंदोलन के लिए विवश होगा आज की बैठक में उपस्थित हुए आनंद मिश्रा, मनीष कुमार ,मोहम्मद राशिद,मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद साबिर हुसैन ,प्रवीण कुमार रंजन, उपेंद्र मांझी केशव कुमार, सुधांशु रंजन, स्नेहा,पल्लवी कुमारी,सीमा कुमारी, कुमारी संगीता एवं मोनी कुमारी। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728