Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सारण बस ने मारी मोटरसाइकिल सवार को ठोकर, नाजुक हालत में भेजा गया पीएमसीएच



    We News 24 Hindi » सारण/नयागांव
    अमरेन्द्र कुशवाहा की रिपोर्ट


    सारण: जिले के नयागांव सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानन्दपुर बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास मंगलवार को सोनपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही रामदूत बस ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को पीछे से जोड़दार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार सड़क पर ही गिरकर लहूलुहान होकर अचेत हो गया।


    ये भी पढ़े-शिवहर सात साल से फरार नक्सली एरिया कमांडर गिरफ्तार


    इस घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने उक्त बस में तोड़फोड़ की तथा घायल युवक के नाजुक हालत को देखते हुए इलाज के लिए स्वजन पीएमसीएच पटना ले गए। जानकारी के अनुसार घायल युवक आकाश कुमार पिता लक्ष्मण सिंह,साकिन बरियारचक इंकरीपर,थाना नयागांव जिला सारण निवासी अपने दोस्त प्रिस कुमार की मोटरसाइकिल से उसे ट्रेन पकड़वाने के लिए सोनपुर आया था। 


    ये भी पढ़े-बैरगनिया में सैकड़ों लीटर नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार


    अपने दोस्त को सोनपुर स्टेशन पर छोड़कर वापस लौट रहा था कि इसी बीच परमानन्दपुर में यह घटना घट गई। घायल युवक की शादी इसी माह गत 13 दिसंबर को हुई थी। वह मुंबई में फिल्म शूटिग के दौरान लाइट मैन का काम करता है। सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही पत्नी एवं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक घायल आकाश की स्थिति नाजुक है। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728