Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    COVID स्पेशल-श्रमजीवी एक्सप्रेस पर पथराव ,यात्री सिट के निचे छिपकर अपनी जान बचायी ,चार लोग गिरफ्तार

     


    We News 24 Hindi »बक्सर/बिहार

    योगेश यादव की रिपोर्ट 


    बक्सर: दानापुर-DDU रेलखंड पर राजगीर से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली COVID स्पेशल-श्रमजीवी एक्सप्रेस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया । अचानक पथराव से यात्रियों ने किसी तरह सीट के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई। इस  घटना से  एक तरफ जहां रेल के वरीय अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया । 


    ये भी पढ़े-BIG BREAKING:RJD विधायक अनंत सिंह हत्या और अपहरण मामले में कोर्ट से हुए बरी ,नहीं हुआ अपराध साबित


    तो दूसरी और रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों को हिरासत में  लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हमले में ट्रेन की खिड़की के शीशे भी टूटे हैं हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।



    बताया जाता है कि राजगीर से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस शनिवार की दोपहर जैसे ही चौसा स्टेशन से होकर गुजरी तभी शरारती तत्वो ने एसी बोगी पर अचानक पथराव कर दिया। जिसमें एसी के कई कांच के शीश टूट गए। पथराव होता देख यात्री सहम गये और सीट के नीच छिपने के कोशिश करने लगे। इसके बाद ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने इसकी सूचना स्कॉर्ट पार्टी को दी, इसके बाद ड्राइवर और स्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल को दी।


     सूचना मिलते ही कंट्रोल ने रेलवे सुरक्षा बल के बक्सर पोस्ट प्रभारी को सूचित किया जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान तुरंत ही चौसा रेलवे स्टेशन की तरफ निकल गए। इस दौरान रेलवे ट्रैक किनारे घूम रहे चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है, सभी से पूछताछ की जा रही है। 


    ये भी पढ़े-संजीव कुमार सिंघल बने बिहार के नये DGP


    आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस.के.एस. राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चौसा स्टेशन के समीप श्रमजीवी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। उधर इस तरह की घटना होने के बाद चौसा रेलवे स्टेशन के साथ-साथ बक्सर रेलवे स्टेशन के आसपास भी आरपीएफ के द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728