बिहार :के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के कसहा गांव में एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। कसहा वार्ड 3 निवासी सिकंदर यादव के बड़े पुत्र सौरव कुमार(13) का शव गुरुवार को वार्ड 5 के मटकुरिया नहर किनारे मिला।
सौरभ बुधवार की शाम वार्ड 4 में भोज खाने गया था। एक भोज घर से बुधवार की रात अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर लाश को मटकुरिया नहर के पास फेंक दिया। अपराधियों ने पहले बालक के गले और सिर में छुरा मारकर उसकी हत्या की फिर छूरे से उसकी आंख भी निकाल ली है। घटनास्थल पर मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग सात बजे सौरव बगल के कसहा वार्ड 4 में दिनेश साह के घर भोज खाने गया हुआ था। वहां उसे रात नौ बजे तक देखा गया।
रात ग्यारह बजे तक बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन रात में ही उसकी खोजबीन करने लगे। गुरुवार की सुबह किसी राहगीर ने बच्चे की लाश नहर किनारे देखी। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। जहां बालक का शव रक्त रंजित अवस्था में पड़ा हुआ था।
इस हृदय विदारक घटना से कसहा गांव सहित आसपास के गांव में मातम पसर गया है। बालक की किन कारणों से हत्या की गई, बेहोश परिजन इसका खुलासा नहीं कर पाए हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद