Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार से लुटा ट्रक झारखण्ड के धनबाद से वरामद ,17 दिसम्बर की रात लुटी गयी ट्रक



    We News 24 Hindi » नवादा/बिहार

    अजित गुप्ता की रिपोर्ट


    बिहार: के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट मोड़ से लूटे गए ट्रक को पुलिस ने धनबाद से बरामद कर लिया है। ट्रक को धनबाद के झारखंड मोड़ से बरामद किया गया है। बता दें कि 17 दिसंबर की रात पटना-रांची पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट मोड़ पर अज्ञात अपराधियों ने ड्राइवर-खलासी को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था।


    ये भी पढ़े-ये है नितीश की बिहार जंहा उधार मांगने पर गोली मारकर युवक की हत्या कर दी जाती है


    इंडिगो सवार अपराधियों ने लूटा था ट्रक


    घटना की बाबत ट्रक के मालिक रांची (झारखंड) के धुर्वा निवासी दिलीप कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कि हरनौत (नालंदा) में सीमेंट अनलोड कर ट्रक वापस रांची लौट रहा था। इंडिगो कार से ओवरटेक कर अपराधियों ने खरांट मोड़ पर ट्रक को रोका। इसके बाद हथियार के बल पर ड्राइवर व खलासी को अपने कब्जे में ले लिया।

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर,स्‍थ‍ित‍ि बेहद खतरनाक

    दोनों को नारदीगंज थाना क्षेत्र में उतार दिया और अपराधी ट्रक लेकर फरार हो गए। ड्राइवर ने मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। उसके बाद ट्रक का मालिक नवादा पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ट्रक लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। छानबीन के दौरान पता चला कि ट्रक धनबाद में झारखंड मोड़ पर खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ट्रक को लेकर नवादा आई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष लालबिहारी पासवान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही ट्रक लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर रेडलाईट एरिया से बरामद युवती ने अदालत के सामने बदला बयान, कहा अपनी मर्जी से की शादी

    ड्राइवर-खलासी की भूमिका के शक के दायरे में


    ट्रक लूट की घटना में ड्राइवर-खलासी की भूमिका शक के दायरे में है। पुलिस दोनों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि दोनों की अपराधियों से मिलीभगत के बाद घटना को अंजाम दिया गया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस प्रकार की बातें सामने नहीं आ रही है। 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728