Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा किसानों के आंदोलन में कई लोग किसान जैसे नहीं दीखते




    We News 24 Hindi »नई दिल्ली  

    काजल कुमारी की रिपोर्ट 


    नई दिल्ली :  केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मंगलवार को कहा है कि प्रदर्शन करने वालों में कई किसान नहीं दिखते हैं। वीके सिंह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह किसानों के आंदोलन के पीछे है। 


    ये भी पढ़े-किसान-सरकार की बैठक रही बेनतीजा


    मालूम हो कि हरियाणा, पंजाब आदि के किसान पिछले कई दिनों से लगातार नए कृषि कानूनों का विरोध करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बयान के बाद सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने वीके सिंह के बयान का विरोध दर्ज करते हुए निशाना साधा है।



    केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किसान आंदोलन पर कहा, ''तस्वीरों में कई लोग किसान नहीं दिखते हैं। जो भी किसानों के हित में है, वह उनके लिए किया गया है। वे किसान नहीं हैं, जिन्हें कृषि कानूनों से समस्या है। वे अन्य लोग हैं। इसमें विपक्ष के साथ-साथ उन लोगों का हाथ है, जिन्हें कमीशन मिलता है।''



    आम आदमी पार्टी ने साधा निशाना

    वीके सिंह के बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने उन पर हमला बोला है। वीके सिंह के कॉमेंट वाले ट्वीट का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा है कि क्या उन्हें बैलों के साथ आना चाहिए। 


    ये भी पढ़े-कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर ,जल्द मिलेगी भारत में इस देश की कोरोना वैक्सीन




    'आप' ने ट्वीट किया, ''क्या उन्हें किसानों की तरह दिखने के लिए हल और बैलों के साथ आना चाहिए?'' मालूम हो कि आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन के समय उनके साथ खड़ी रही है। वह भी केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बोलती रही है। हाल ही में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस की कुछ मैदानों को अस्थायी जेल में बदलने की मांग को भी खारिज कर दिया था। 









    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728