Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Weather Update Today: पहाड़ों में बर्फबारी से उत्तर भारत में आज से तापमान में गिरावट आसार, जानें- मौसम विभाग का अलर्ट



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 
    काजल कुमारी की रिपोर्ट।


    नई दिल्ली: हवाओं का रख लगातार उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना रहने से प्रदेश में रात के समय ठंडक बरकरार है। शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हुआ है। इससे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसकी मौजूदगी के कारण रविवार को तापमान पर विशेष फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।


     राजघाट और पंजाबी बाग के पास से बिजिविलिटी बेहद कमजोर है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है।वहीं  : भारत मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह मध्यम कोहरा देखा गया।


    ये भी पढ़े-बिहार की राजनीति में भूचाल ,नितीश कुमार ने कहा मुझे नहीं रहना है मुख्यमंत्री ,NDA जिसे चाहे मुख्यमंत्री बना दे


    मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। इसकी आवृति अधिक होने से उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। हालांकि इसकी मौजूदगी के बाद भी हवा का पैटर्न बीच-बीच में उत्तरी होने से दिन-रात के तापमान में अपेक्षाकृत बढोतरी नहीं हो रही है। शनिवार को भी हवा का रख उत्तरी और उत्तर पूर्वी रहा इससे अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त हुई। 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने लगेगा। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी होने लगेगा।  


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी कमला गार्डन में कबड्डी एवं वॉलीबॉल मैच का किया गया आयोजन



    देश में अगले 48 घंटों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में केरल में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में 26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके चलते कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है।


    ये भी पढ़े-समस्तीपुर के दलसिंहसराय में तेज रफ्तार बाइक ने ली साइकिल सवार वृद्ध की जान ,लोगो ने किया सडक जाम


    अगले दो दिन बारिश की संभावना

    इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और बिहार में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई जा रही है। वहीं अनुमान है कि 26-27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

     

    यूपी में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, कई इलाकों में शीतलहर


    बर्फीली पछुआ हवा ने यूपी में सर्दी बढ़ा दी है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहा। इस दौरान में ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी गिरा। इसमें कहा गया कि सर्द पछुआ हवा चलने से खासी गलन महसूस की जा रही है। हालांकि ज्यादातर इलाकों में दिन में खिली धूप निकली लेकिन बर्फीली हवा के कारण सर्दी से कुछ खास राहत नहीं मिली। इसमें कहा गया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।


    ये भी पढ़े-बिहार सरकार ने समस्तीपुर को दिया नए साल का तोहफा, समस्तीपुर को मिला नगर निगम का दर्जा


    हिमस्खलन और भूस्खलन की आशंका


    खबरें यह भी हैं कि भारी हिमपात के चलते कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। 


    अगले तीन दिन तक दिल्ली में शीतलहर से कोई राहत नहीं

    भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं और एक हफ्ते के बाद ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में अगले तीन दिनों तक किसी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 


    मध्यप्रदेश के पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के शहरों में तापमान अभी और बढ़ेगा। वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर शहर शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी अब शीतलहर की संभावना है। 



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728