Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आज से बिहार में 50 प्रतिशत हाजिरी के साथ खुलेंगे स्कूल, ऑड-ईवन फार्मूले के आधार पर आएंगे बच्चे

    तस्वीर PTI


    We News 24 Hindi »पटना/बिहार 
    वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट



    पटना:बिहार में कल से स्कूलें खुल जाएंगी। सोमवार से 50 फीसदी हाजिरी के साथ सभी स्कूलें खुलेंगी। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ही चलाई जाएंगी। सरकार ने तय किया है कि एक दिन में अधिकतम 50 फीसदी ही हाजिरी होगी। देखना होगा कि क्या छात्रों के लिए 1-1 दिन के अंतर पर कक्षाएं चलेंगी। कोचिंग कक्षाएं भी शुरू की जा सकती हैं। सरकार ने कॉलेज भी खोलने का निर्णय किया है। कोरोना काल की गाइडलाइंस के तहत कई अन्य कदमों का ऐलान किया गया है।






        बता दें कि नौवीं कक्षा से नीचे के बच्चों के स्कूल आने का फैसला 18 जनवरी को लिया जाएगा। मिशनरी स्कूलों में फिलहाल कक्षाएं नहीं होंगी। केवल प्री बोर्ड की परीक्षाएं लिए जाएंगे। नौवीं के बच्चों के सेकंड टर्म की परीक्षाएं होंगी। कुछ स्कूलों ने ऑड-ईवन फार्मूले के तहत क्लास चलाने की रणनीति बनाई है। रोल नंबर के हिसाब से बच्चों को बुलाया गया है। पहले दिन ऑड तो दूसरे दिन ईवन रोल नंबर वाले बच्चे आएंगे। सरकारी स्कूल भी सोमवार से ही खोले जाएंगे। फिलहाल हाई स्कूलों के बच्चे ही आएंगे। उनकी कक्षाएं चलेंगी।




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    ये भी पढ़े-पटना हाईकोर्ट में 9 महीने बाद4 जनवरी से आमने-सामने की सुनवाई शुरू


    *प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन*


    स्कूल प्रबंधकों की माने तो स्कूल से खोलने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल के दौरान से बचाव के लिए सभी तरह के उपाय किए गए हैं। कक्षाओं के संचालन और परीक्षाओं के आयोजन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। मास्क पहनना अनिवार्य किया है। स्कूलों ने सेनेटाइजर और खाने से पहले हैंडवाॅश अनिवार्य किया है। इधर, स्कूल खुलने के साथ बसों के परिचालन पर रविवार को फैसला लिया जाएगा। स्कूल बसें फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ चलेंगी। एक सीट पर एक ही बच्चे बैठेंगे। बसों में सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी।``` 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728