Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार कोंग्रेस में बागी हुए विधायक ,19 में से 11 विधायक छोड़ सकते है हाथ का साथ



    We News 24 Hindi »पटना/बिहार

    अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट।


    पटना:बिहार की राजनीति में नया भूचाल आने वाला है. कांग्रेस पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होने वाली है. पार्टी के आधे से ज्यादा विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं. उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के 11 विधायक जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे. वहीं कांग्रेस हाईकमान ने भरत सिंह के इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है. 


    ये भी पढ़े-दामाद ने अपने साथ लाए चाकू से ससुरऔर साली की बेरहमी से हत्या भी कर दी



    19 में से 11 विधायकों के टूटने का दावा 


    कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह का कहना है कि इस बार कांग्रेस के टिकट से 19 विधायक जीते हैं लेकिन इनमें 11 विधायक ऐसे हैं तो भले ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हों लेकिन वह कांग्रेस के नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने पैसे देकर टिकट खरीदे और विधायक बन गए. उनका कहना है कि एनडीए संख्याबल के लिए खुद को मजबूत करने के प्रयास कर रही है. ऐसे में इन विधायकों से भी संपर्क किया जा रहा है. उनका दावा है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी ऐसे लोगों में शामिल है, जो पार्टी तोड़ना चाहते हैं.

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटा



    इन नेताओं पर लगाया आरोप


    कांग्रेस नेता भरत सिंह ने आरोप लगाया है कि जो 11 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं उन सब के मार्गदर्शक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह है. उन्होंने कहा कि चूंकि राज्यपाल कोटे से अभी एमएलसी का नॉमिनेशन होना है. सदानंद सिंह और मदन मोहन झा एमएलसी बनने की फिराक में है.' 




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728