बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता श्री बाबू की जयंती
We News 24»वैशाली,बिहार
रिपोर्टिंग / नागमनी
एडिट / राहुल
हाजीपुर 21 अक्टूबर
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता श्री बाबू की जयंती हाजीपुर व्यवहार न्यायालय संघ भवन में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश रंजन ने की तथा संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय कुमार देव ने की।
इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के परम अनुवाई श्री बाबू नमक आंदोलन के दौरान अपनी कर्मठता के बल पर कांग्रेसमें विशिष्ट पहचान पाई और तत्कालीन अंग्रेज सरकार के परम शत्रु बन गए। श्री बाबू बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कल कारखाना, स्कूल, परिवहन आदि पर विशेष ध्यान दिए जिस कारण उनको बिहार के नव निर्माता के रूप में देखा जाता है तथा समाज के सभी वर्ग उनको आदर व सम्मान देते हैं।
इस अवसर पर लोजपा के अधिवक्ता अमर कुमार गुड्डू, सीपीएम के संजीव कुमार, समाजसेवी मोहम्मद रफीक, अति पिछड़ा नेता मुकेश कुमार ठाकुर, उमाकांत पांडे, सरोज कुमार सिंह, सहित दर्जनों अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद