खुशखबरी, भारत 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने वाला बन गया दुनिया का दूसरा देश
We News 24»नई दिल्ली रिपोर्टिंग /आरती गुप्ता |
नई दिल्ली : कोरोना के विरुद्ध जंग में भारत ने आज एक बड़ी सफलता हासिल कर ली . सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर देश सौ करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया. इसके साथ ही भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया जहां सौ करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं. अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. 31 फीसदी से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं.
ये भी पढ़े-बिहटा पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात चुनाव कर्मी सह शिक्षक की मौत से मचा बवाल
इससे पहले बुधवार रात 10.37 बजे तक कोविन पोर्टल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश में टीके की 99.7 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी थीं. इस उपलब्धि के बाद देश जश्न मनाने की तैयारी में है. अब दिसंबर के अंत तक देश के सभी वयस्कों के टीकाकरण का लक्ष्य है. टीकाकरण की मौजूदा को रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह लक्ष्य आसानी से पूरा हो जायेगा. भारत में टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर मंडाविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे.
ये भी पढ़े-जज उतम आनंद मौत मामले में जल्द होगा नामो का खुलासा
स्पाइसजेट 100 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल होने पर गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर विशेष वर्दी जारी करेगी. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्पाइसजेट के मुख्य प्रबंध निदेशक अजय सिंह मौजूद रहेंगे. मंडाविया ने इससे पहले कहा था कि जब भारत टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि प्राप्त करेगा तक इसकी घोषणा विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी। यह उपलब्धि प्राप्त करने की खुशी शहर में केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी मनाई जाएगी. इस उपल
ये भी पढ़े-झारखंड में 6 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया ,जाने कौन कहां गए
कोविड-19 से बचाव के लिए जारी टीकाकरण के तहत दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ पूरा होने पर देश में सबसे बड़े खादी तिरंगे को गुरुवार को लाल किले में फहराया जाएगा. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है और इसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है. उन्होंने कहा कि यही तिरंगा दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था.
ये भी पढ़े-मुज़फ़्फ़रपुर जिले में मतदान को लेकर महिला और पुरुष मतदाताओं में दिख रहा उत्साह।
राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा 12 करोड़ 21 लाख से ज्यादा टीके लग चुके हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में आंकड़ा 9.32 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 6.85 करोड़ का है. गुजरात और मध्य प्रदेश भी टीकाकरण के मामले में क्रमश: चौथे और 5वें नंबर पर हैं. गुजरात में अब तक 6,76,68,189 टीके लग चुके हैं. मध्य प्रदेश में 6,72,24,546 टीके लगे हैं. इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है.
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद