Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी नगर निगम है भ्रष्टाचार के देवता ,पोल खोलने वार्ड पार्षद पहुंचे मुख्यमंत्री जनता दरबार




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» सीतामढ़ी 

    रिपोर्टिंग / रोहित ठाकुर 

    सीतामढ़ी :  जनता दरबार में सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड पार्षद मनीष कुमार सीएम के सामने निगम में चल रहे भ्रष्टाचार का चिठ्ठा खोलने पहुंच गए. नगर निगम के वार्ड 8 के पार्षद मनीष कुमार ने निगम में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम नीतीश कुमार से जनता दरबार में की. समस्या सुन नीतीश कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


    ये भी पढ़े-मनियारी पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा 430 कार्टून विदेशी शराब, चालक व हेल्पर ट्रक छोड़ फरार

    वार्ड पार्षद ने सीएम को बताया कि नगर परिषद के अंतर्गत हाल ही में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना निविदा कराएं एवं बगैर सशक्त कमेटी के अनुमति के नियम विरुद्ध जाकर आउटसोर्सिंग वर्क को कम दर पर अपने लोगों को आवंटित कर दिया गया. परिषद द्वारा प्रत्येक वार्ड में 93 हज़ार रुपये महीने में साफ सफाई के नाम पर खर्च की जा रही है जिसकी जानकारी वार्ड पार्षदों को भी नहीं है.






    वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में प्रमुख स्थलों पर कैमरा लगाने हेतु निविदा किया गया था परंतु कैमरा कारगिल चौक से शरावगी चौक तक लगा. बाकी जगहों पर कैमरा न लगाकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया और कैमरा भी गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने के कारण कुछ ही दिनों में काम करना बंद कर दिया. नगर परिषद द्वारा बहाल सफाई कर्मियों की उपस्थिति भी ना के बराबर होती है. 

    आपको बताते चले की वी न्यूज 24, मई 2020 में ही पोल खोल कार्यक्रम अंतर्गत  खुलसा किया था जिसमे भ्रष्टाचार के कई  खुलासे हुए थे हम उस खबर का लिंक निचे दे रहे है आप खुद पढ़ लीजिये .

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी नगर परिषद का खुल रहा पोल ,आउटसोर्सिंग टेंडर में है बड़ा झोल झाल


    इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728