Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    T20 World Cup 2021: पाकिस्तानी खेमे में राहुल और ऋषभ पंत का खौफ

     




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» नई दिल्ली 

    रिपोर्टिंग / आरती गुप्ता

    नई दिल्ली : T20 World Cup 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबले की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है दोनों ही टीमों पर एक अलग सा दबाव बनता जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने इस बात को माना है. हेडन के मुताबिक पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पर दबाव है और उनकी नजरें केएल राहुल और ऋषभ पंत पर हैं.


    हेडन ने कहा है कि रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टी20 विश्व कप मुकाबले के दौरान नेतृत्व क्षमता की भूमिका अहम होगी.


    ये भी पढ़े-9 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस


    पाकिस्तान की टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम कर रहे हेडन ने कहा कि इस बड़े मुकाबले में गलती की गुंजाइश काफी कम होगी, इसलिए मैच के नतीजे में नेतृत्व क्षमता की भूमिका अहम होगी. हेडन ने महेंद्र सिंह धौनी और इयान मॉर्गन का उदाहरण दिया जिन्होंने सफलता के साथ अपनी अपनी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी की अगुआई की जबकि उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था.




    अच्छी कप्तानी जिताएगी टीम को मैच-हेडन

    हेडन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘धौनी और मॉर्गन का व्यक्तिगत प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था जितना उनके पिछले आंकड़े बताते हैं लेकिन जिस तरह उन्होंने अपने खिलाड़ियों की अगुआई की और खुद को ढाला उसने यूएई के हालात में उनकी टीमों को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.’




    नेतृत्व क्षमता महत्वपूर्ण होगी

    उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आगामी मैचों में नेतृत्व क्षमता महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यूएई के हालात में गलती की गुंजाइश काफी कम होगी और वहां हालात आसान नहीं होंगे.’ हेडन ने कहा कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर इस मैच में भूमिका निभानी होगी. उन्होंने कहा, ‘कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उस पर अतिरिक्त दबाव होगा क्योंकि उसे निशाना बनाया जाएगा और सभी उस पर हावी होने का प्रयास करेंगे. बाबर को बल्लेबाज और कप्तान की अपनी भूमिका निभानी होगी.’


    ये भी पढ़े - ब्लूटूथ का सर्विसिंग नहीं करने पर लड़की ने अपने साथियों के साथ दुकान में घुसकर जमकर मारपीट एवं तोड़फोड़ किया।



    केएल राहुल-ऋषभ पंत हैं बड़ा खतरा-हेडन

    पिछले कुछ वर्षों से भारतीय क्रिकेट पर करीबी नजर रखने वाले हेडन का मानना है कि पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा लोकेश राहुल और ऋषभ पंत होंगे. उन्होंने कहा, ‘मैंने लोकेश राहुल को प्रगति करते हुए देखा है और वह पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा होगा. मैंने राहुल को शुरू के दिनों से देखा है. मैंने उनका संघर्ष और छोटे फॉर्मेट में उनका दबदबा देखा है.’ हेडन ने कहा, ‘मैंने ऋषभ पंत को भी देखा है, वह कैसे गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते हैं.’

    इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728