Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली NCR समेत आसपास के राज्यों में हवा हुआ जानलेवा ,हवा में है खतरनाक पीएम 2.5



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / विवेक श्रीवास्तव

    नई दिल्‍ली। दिल्‍ली NCR  औरौर दिल्ली से सटे  राज्‍यों के इलाकों में हवा का स्‍तर बहुत ही खराब  है। aqicn.org के ताजा आंकड़े इस चिंता को और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सुबह से ही हवा में बेहद बारीक जानलेवा कण जिनको पीएम 2.5 कहा जाता है बेहद अधिक रिकार्ड किए गए हैं। मंगलवार 16 नवंबर की सुबह 7 बजे दिल्‍ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्‍टर 11 में एक्‍यूआई का स्‍तर 999 रिकार्ड किया गया है जो बेहद खतरनाक है। यहां के ही सेक्‍टर 30 में इसका लेवल 330 पाया गया है।


    ये भी पढ़े-सलमान खुर्शीद के किताब पर बवाल ,प्रदर्शनकारियों ने खुर्शीद के बंगले पर कि आगजनी और पथराव


    गुरुग्राम में 310, मानेसर में 351 रिकार्ड किया गया है। इसी तरह से उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोयडा के नालेज पार्क-3 में इसका स्‍तर 309, नालेज पार्क-5 में 469, नोयडा के सेक्‍टर 116 में 376, नोयडा 125 में 308, नायडा सेक्‍टर 1 में 304 और सेक्‍टर 62 नोयडा में 465 रिकार्ड किया गया है। गाजियाबाद जिले के वसुंधरा में 350, संजय नगर में 343 रिकार्ड किया गया है। ऐसे ही यूपी के हापुड़ में सुबह सात बजे एक्‍यूआई का स्‍तर 384, मेरठ के पल्‍लवपुरम में 401, बागपत में 363 रिकार्ड किया गया है।

    .com/simgad/14984560536431925457/


    इसी तरह से राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह सात बजे एक्‍यूआई का विभिन्‍न जगहों पर खतरनाक स्‍तर रिकार्ड किया गया। सुबह सात बजे ही आनंद विहार इलाके में एक्‍यूआई का स्‍तर 470, वजीरपुर में 440, सत्‍यवती कालेज के पास 450, पंजाबी बाग में 359, द्वारका में 329, पूसा में 301, मंदिर मार्ग पर 343, अरबिंदो मार्ग पर 304, मेजर ध्‍यान चंद स्‍टेडियम के पास 362, दिल्‍ली स्थित अमेरिकी दूतावास के पास 357, झिलमिल में 466, पटपड़गंज इलाके में 406, श्रीनिवासपुरी में 313, नेशनल इंस्टिट्यूट आफ मलेरिया रिसर्च, द्वारका में 329, मुंडका में 356, सोनिया विहार में 405, नरेला में 488, बवाना में 355, रिकार्ड किया गया है।


    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर, चोरों ने चुराए बेटी की शादी के लिए रखी लाखो नकदीऔर जेवरात, घर मालिक को बाहर से किया बंद


    वायु प्रदूषण के ये ताजा आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इन सभी इलाकों में हालात कल से भी अधिक खराब हैं। बता दें कि प्रदूषण के बढ़ते स्‍तर पर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई हुई थी जिसमें आज इसको लेकर केंद्र से आपात बैठक बुलाने को कहा गया है। केंद्र इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान देगा।   

     इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728