सकरा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक
We News 24» मुजफ्फरपुर बिहार
रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुज़फ्फरपुर : जिले में अपराधियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिल रहा है. बेखौफ बदमाश लूटपाट एवं हत्या समेत बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया. गौर करने वाली बात ये है की घटना सकरा थाना से महज सौ मीटर की दूरी स्थित सकरा बाजार की है.
ये भी पढ़े-पटाखे से बस में लगी आग,धु धु कर जल गयी पूरी बस
बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर दोनवा निवासी ओम प्रकाश सकरा बाजार में विकास जेव्लर्स की दुकान चलाते हैं. बताया जा रहा है की घायल ओमप्रकाश अपने ग्राहकों को दीपावली का गिफ्ट देने आए हुए थे इसी दौरान बाइक सवार अपराधीयो ने उस पर फायरिंग कर दी और गर्दन में पहले सोने की सीकरी व मिठाई वाला झोला छीन कर फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना में ओम प्रकाश को बांय हाथ में गोली लग गई।
ये भी पढ़े-बाबा केदारनाथ से PM मोदी ने जगाये हिन्दूत्व का अलख ,कहा पहाड़ के काम आएगी अब पानी और जवानी
वहीं गोलीबारी की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़े तब तक अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गए. बाद में आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सकरा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना के लिए रेफर कर दिया।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद