मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, चार की हालत बिगड़ी
We News 24»मुज़फ्फरपुर
रिपोर्टिंग /उमाशंकर गिरी
मुज़फ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया व बरियारपुर में जहरीली शराब की जद में चार लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर है। इन तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी की स्थिति बनी है। गांव में जहरीली शराब से मौत की चर्चा हो रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सिरसिया के सुमित राय व बरियारपुर के अशोक राय के रूप में हुई है।
ये भी पढ़े--फीर लगा सीतामढ़ी पुलिस पर पीटकर-पीटकर मार डालने का आरोप
बताया गया कि अन्य दिनों की भांति ये दोनों सोमवार की रात अपने घर पर आए। इसके बाद तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनों की मौत हो गई। इसके बाद दोनों के शव का परिजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया। वही दो लोगो को इलाज के दौरान आज दिलीप और राम बाबू की अस्पताल में मौत हो गयी।
ये भी पढ़े-दिल्ली संगम विहार में छठ पूजा पर सियासी घमासान,नहीं किया SDMC ने छठ घाट कि साफ़ सफाई
गांव के चार लोगों की हालत बिगड़ी हुई है। इन चारो का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा रहा। एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि दो लोगो की मौत हुई है। परिजनों का बयान लेने की कोशिश की जा रही है।मौत का कारण पता किया जा रहा है।
बहरहाल पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है। बता दे कि गत पखवाड़े सरैया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब की जद ने छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि पश्चिमी इलाके में जहरीली शराब की बिक्री नहीं हो रही है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद