Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    विधायक मुसाफिर पासवान का निधन, बोचहां से वीआईपी के थे एमएलए



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी 


     मुजफ्फरपुर : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी पार्टी के विधायक के मुसाफिर पासवान का निधन हो गया है। मुसाफिर पासवान बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी के विधायक थे और उनकी तबीयत पिछले कुछ वक्त से खराब चल रही थी। मुसाफिर पासवान का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था और अब उनके निधन की खबर सामने आई है।

    ये भी पढ़े-कांग्रेस में असमंजस, दो साल से भी कम समय में 50 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस, राहुल सोनिया पर उठा सवाल




    विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुकेश सहनी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. बोचहां विधानसभा से वीआईपी पार्टी के विधायक  मुसाफिर पासवान  अब हमारे बीच नही रहे। 

    ये भी पढ़े-दोगुनी होगी भारतीय नौसेना की ताकत ,आज शमिल होगा स्‍कार्पियन क्‍लास की सबमरीन


    मुसाफ़िर पासवान लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था, हम सभी ने उन्हें बचाने का हर सम्भव प्रयास किया। मुसाफिर पासवान का निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका निधन पूरे बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728