बाल अधिकार के प्रति जागरूकता का किया आयोजन
We News 24» रिपोर्टिंग / पवन साह
सीतामढ़ी : बाजपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय रायपुर में विद्यालय के प्रभारी अमरिंद्र भूषण कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे यूनिसेफ और बिहार सेवा समिति के तहत बाल अधिकार, बाल विवाह और कुपोषण के प्रति बच्चो के साथ संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं बाल श्रम पर निबंध इत्यादि का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भाग लिया, इस कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र कुमार जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
ये भी पढ़े-भाजपा से तृणमूल में लौटने वाले दलबदलु मुकुल राय समेत अन्य की बढ़ेगी मुश्किलें
मौजूद धर्मवीर कुमार के द्वारा बताया गया कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा, तभी हमारे देश के सभी बच्चों का भविष्य सुरक्षित एवं विकसित हो सकता है। सुरक्षा प्रहरी रंजन कुमार द्वारा बताया गया कि बच्चों को उनका अधिकार जानना बहुत ही जरूरी है। इस कार्यक्रम में रामेश्वर कुमार, शिक्षक प्रभाकर कुमार, रंजीत सिंह, नुरी कुमारी,स्वाति, वरुण पासवान, सोयाब गुलजार, और स्कूल बच्चों मौजूद थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद