दिल्ली संगम विहार में छठ पूजा पर सियासी घमासान,नहीं किया SDMC ने छठ घाट कि साफ़ सफाई
We News 24»नई दिल्ली
रिपोर्टिंग /दीपक कुमार
नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पर दिल्ली में सियासी घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बीजेपी ने सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की इजाजत नहीं देने को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था। बढ़ते दबाव के बाद दिल्ली सरकार को छठ पूजा की इजाजत देनी पड़ी। लेकिन बीजेपी शासित SDMC संगम विहार बत्रा पार्क छठ घाटों का सफाई नहीं करने का लगा आरोप
ये भी पढ़े-गरीब के राशन पर डाका डालने वालो कि अब खैर नहीं ,वसूला जायेगा 12 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा
इसे लेकर बिहार, दिल्ली समेत सभी बड़े महानगरों में छठ पूजा करने वालों में खासा उत्साह है। घाटों पर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पर दिल्ली में एक जगह ऐसा भी है जंहा के आज तक SDMC के द्वारा अभी तक संगम विहार के बत्रा पार्क में छठ घाटो कि सफाई नहीं किया किया जिस स्थान पर छठ पूजा का आयोजन होता है वंहा अभी तक गंदगी का अम्बार लगा है। जब वि न्यूज 24 इसकी पड़ताल पहुंची तो पाया कि 8 नवंबर से छठ पूजा शुरू होगी लेकिन अभी तक पूजा स्थल पर कीचड़ और गंदगी के आलावा कुछ नहीं था .यंहा के स्थानीय लोग और प्रवासी जन कल्याण संघटन के लोगो ने बताया कि यंहा हम पूर्वांचल के लोग आम आदमी पार्टी बीजेपी कि गन्दी राजनीती के के खेल में पिस रहे है।
ये भी पढ़े-बरियारपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध देशी शराब व मिलावटी ताड़ी बनाने का अड्डा किया ध्वस्त।
हमारी समस्या कोई सुनने वाला नहीं है 10 नवम्बर 2021 को छठ पूजा है और आज 08 नवम्बर 2021 है लेकिन अभी तक घाटो कि साफ़ सफाई नहीं हो पाया है हर साल का यही रोना है जब हमलोग SDMC के कर्मचारी को फोन करते है तो वो सुनने को राजी नहीं है . नहीं निगम पार्षद दीपक जैन को कोई लेना देना नहीं है यंहा के स्थानीय विधायक दिनेश मोहनिया हमेशा कि तरह लापता है .आपको बताते चले कि यंहा का निगम पार्षद बीजेपी से और विधायक आम आदमी पार्टी से है .और ये एक दुसरे पर अपना वर्चस्व कायम करने कि कोशिश करते है और इनके आपस कि वर्चस्व के लड़ाई में मारी जाती है बेचारी भोलीभाली जनता .
ये भी पढ़े-अक्षरा सिंह का मार्मिक छठ गीत 'बड़ा भाग पवले बाड़े' हुआ वायरल
लोगो का ये भी कहना है कि ये आम आदमी पार्टी और बीजेपी सिर्फ दिखावा करते है कि हमे पूर्वांचल के लोगो कि आस्था कि फिकर है पर इनको हमारी आस्था के महा पर्व छठ पूजा से कोई सरोकार नहीं है अगले साल MCD चुनाव में हमलोग इनको मुहतोड़ जवाब देंगे .
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद