ओमाइक्रोन के 7 नए मामलों ने बढ़ाई उद्धव सरकार की चिंता, मुंबई में 2 दिन के लिए धारा 144 के साथ यह पाबंदी
We News 24» रिपोर्टिंग / अनिल पाटिल
मुंबई, कोरोना के नये अवतार ओमिक्रोंन (Omicron) के बढ़ती असर से देश की चिंता बढती जा रही है इन्ही चिंताओं के बीच महाराष्ट्र में खतरे को भापते हुए उद्धव सरकार अलर्ट मुड में दिख रही है . उन्होंने एहतियातन के तौर पर मुंबई में रैलि और भीड़ न लगाए जाने को कड़ा कदम उठाया है और मुंबई में बड़ी सभाओं पर रोक लगाने के लिए 11 और 12 दिसंबर के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (CrCP) की धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसमें रैलियों, मोर्चों, जुलूसों आदि पर रोक लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत दंडित किया जाएगा।
ये भी पढ़े-दुनिया का बड़ा सीरयल किलर पुलिस ,200 से ज्यादा महिलाओं को कुल्हाड़ी और हथोड़े से पीटकर किया क़त्ल
आपको बता दे की महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रोन के सात नए मामले सामने आए जिनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। सात मामलों में से तीन मुंबई में, चार पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से सामने आए।मुंबई के तीनो व्यक्ति जिसकी आयु 48, 25 और 37 वर्ष है तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे, जबकि चार अन्य मरीज नाइजीरियाई महिलाओं के संपर्क में आए थे, जो 6 दिसंबर को नए संस्करण से संक्रमित हुई थी।
ये भी पढ़े-Muzaffapur:मनियारी पुलिस और SIT की टीम की संयुक्त छापेमारी, हथियार बरामद।
सात में से चार बिना लक्षण वाले हैं जबकि तीन में हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं। इन नए मामलों में से, चार को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है, एक को COVID-19 के खिलाफ एकल खुराक दी गई है और एक का टीकाकरण नहीं हुआ है। बता दें कि बच्चा टीकाकरण के लिए पात्र नहीं है।स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 17 ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं। 26 नवंबर को, WHO ने नए COVID-19 वैरिएंट B.1.1.529 का नाम दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका में 'ओमिक्रोन' के रूप में पाया गया है। डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रोन को 'चिंता के प्रकार' के रूप में वर्गीकृत किया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद