मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने वसुधा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
बिहार : के मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने वसुधा केंद्र संचालक की गोली मारकर किया हत्या। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा। जिले में एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार जिलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने वसुधा केंद्र संचालक को लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया। सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा चौक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने लूटपाट कर वसुधा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी अपराधियों को पकड़ने में बगल के एक नाई दुकानदार भी घायल हो गया अपराधियों से हाथापाई और धक्का-मुक्की करने लगा इसी दौरान एक अपराधी ने उस पर पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार के सभा में हुआ धक्का मुक्की
वह बचने के लिए भागा इसी दौरान लड़खड़ा कर गिर गया जिसमें उसका पैर टूट गया।भागने के दौरान अपराधियों ने महिला मीना देवी पर भी दो राउंड फायरिंग कर दिया।हालांकि वे बाल बाल बच गए बाइक सवार तीन अपराधी एक राहगीर की बाइक भी लूट कर ले गए ।मृतक की पहचान चंदनपट्टी के पंकज झा के रूप में हुई है। वह भेड़गरहा चौक पर बसूधा केंद्र चलाता था इसके साथ ग्राहकों के आधार कार्ड से उनके खाते से रुपए निकाल कर भी देता था। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई घटना की सूचना मिलने के बाद सकरा थाना के पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही लोगों में आक्रोश भड़क उठा। जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद कोई शांत नहीं हुआ।
ये भी पढ़े-नववर्ष को लेकर बरियारपुर ओ, पी, पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान।
हंगामा और बवाल करना शुरू कर दिया। मुजफ्फरपुर समस्तीपुर हाईवे को जाम कर दिया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाइक से 3 अपराधी समस्तीपुर तरफ से आए थे।बसुधा केंद्र पर आया और संचालक पर पिस्टल तान कर लूटपाट करने लगे। संचालक के विरोध करने पर उसे 3 गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई वसुधा केंद्र पर कई ग्राहक थे जो भाग कर अपनी जान बचाने में जुटे रहे। इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद