Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर में आधा दर्जन राउंड गोली चली बाल-बाल बचा भीम आर्मी का पूर्व नेता




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी 

     बिहार : के मुजफ्फरपुर में लीची का पेड़ काटने से मना करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई ।इस दौरान मौके पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई। इसमें भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव रह चुके मनोज पासवान बाल-बाल बच गये। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता इलाके की है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के ग्रामीण लोग फायरिंग की आवाज पर इधर उधर दुबक गए।  मनोज पासवान के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे इस दौरान फायरिंग करने वाला ग्रामीणों को आता देख मौके से फरार हो गया। वहीं कई लोग अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। 


    ये भी पढ़े-इस समय की बड़ी खबर हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत की मौत


    घटना के बाद मामले की सूचना मनियारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की छानबीन की। वहीं करीब आधा दर्जन बाइक को जप्त किया उक्त बाइक को एक ट्रैक्टर पर लाद कर थाने ले जाया गया। इस मामले में मनोज ने बताया कि वह भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं उन्होंने कहा कि सुमेरा की रहने वाली मालती देवी व उनके बेटे से उन्होंने जमीन का एग्रीमेंट कराया था। इसके एवज में उन्होंने अकाउंट के जरिए 1256000 रुपए दिए थे वही नगद मिलाकर कुल ₹36 लाख जमीन के लिए दिए थे।




    ये भी पढ़े--सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगो की मौत

     

    उक्त जमीन पर लीची का बागान है आज शहर में थे इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जमीन पर पेड़ काटा जा रहा है सूचना पर मौके पर पहुंचे तो देखें कि 50 की संख्या में लोग एकजुट है उनके साथ मालती देवी का 2 पुत्र भी है सभी मिलकर पेड़ कटवा रहे हैं इस पर वे पेड़ काटने से मना करने लगे इसी दौरान कुछ युवकों ने पिस्टल निकाल लिया है फिर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे ।इस पर वे किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728