घर में बैठे बैठे बोर हो गए है , दिल्ली से दिन-दिन में घूमकर आ सकते हैं इन खुबसूरत जगह से वापस
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
नई दिल्ली : अभी समय में लोग व्यस्त है कही आने जाने के लिए समय ही नहीं बपाटा और चाह कर भी नहीं निकल पाते तो आज हम आपको बताने जा रहे है की आप एक ही दिन में अच्छी जगह घूम कर वापस दिल्ली आ सकते है और आपको घुमं में मजा भी आएगा और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे तो चलिए आज हम आपको दिल्ली की और दिल्ली के आस- पास की कुछ घूमने लायक जगहों के बारे में बताते हैं।
महरौली कुतुब मीनार में स्थित लौह स्तंभ में मन्नत पूरी करने की है जादुई शक्ति, जानिए इससे जुड़े रहस्य
दिल्ली के पास ताज महल -
अगर आपके पास अपनी सवारी है तो आप अहले सुबह आगरा घूमने के लिए निकल सकते हैं। और आगरा में ताजमहल देख सकते है ताजमहल आप 2 से 3 घंटे में पूरा घूम सकते हैं। सफेद संगमरमर की इस इमारत को देखने के लिए लोग वीकेंड पर अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ निकल जाते हैं। अगर आपका भी कहीं घूमने का मन कर रहा है, तो इस वीकेंड आगरा का ताजमहल घूमने के लिए जा सकते हैं, सर्दियों में यहां की खूबसूरती को देखने का मजा ही कुछ और है।
ये भी पढ़े-3 दिन विंटर वेकेशन में घूमने का प्लान है तो हिमाचल के इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं
खूबसूरत मोरनी हिल्स
दिल्ली लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर ही हैं खुबसूरत मोरनी हिल्स मोरनी हिल्स हरियाणा का एक बेहद ही खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन है। लगभग बारह सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित मोरनी हिल्स बेहतरीन जगहों के साथ-साथ अद्भुद और आश्चर्यजनक दृश्यों के लिए जाना जाता है। मोरनी हिल्स घूमने का प्लान आप खूबसूरत जगह टिक्कर ताल से कर सकते हैं। टिक्कर ताल मोरनी हिल्स में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह ताल अपनी दो खूबसूरत झीलों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। शुल्क देकर आप इस झील में बोट राइड जैसी अट्रैक्टिव एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकते हैं। इस ताल के आसपास मौजूद हरियाली और शांत वातावरण किसी भी व्यक्ति के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए बेहद ही शानदार है। पिनकिन के लिए भी यह जगह प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़े-दिल्ली जितनी खूबसूरत है, उतने ही कुछ डरावनी भूतिया जगह भी है यहां, जाने भूली भटियारी महल के बारे में
दिल्ली के पास जयपुर -
दिल्ली से कुछ ही किलोमीटर पर घूमने वाली एक पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट जयपुर । यहां भी आप ड्राइव करके या ट्रेन से या फिर फ्लाइट से आराम से पहुंच सकते हैं और एक दिन में यहां की कुछ स्पेशल जगहें जैसे हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर मंतर को देखकर घर के लिए निकल सकते हैं। जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों और महलों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। यहां जा ही रहे हैं, तो जल्दी जल्दी यहां स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकते हैं।
दिल्ली के अक्षरधाम -
नई दिल्ली जमुना पार स्थित, स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर को 2005 में बनाया गया था। मंदिर अपनी वास्तुकला, सजावट आदि से लोगों को बहुत ज्यादा आकर्षित करता है। यह इमारत स्वामीनारायण आस्था को समर्पित है और दुनिया में धर्म के लिए सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर में आप म्यूजिक फाउंटेन का मजा ले सकते हैं, स्वामीनारायण पर बनी मूवी का मजा उठा सकते हैं, ढेर सारी फोटोज खींच सकते हैं। सर्दियों में एक वीकेंड पर घूमने के लिए इससे अच्छी जगह आपको कहीं और नहीं मिलने वाली।
मथुरा और वृंदावन
ये दो शहर उत्तर प्रदेश में दिल्ली के दक्षिण में स्थित हैं और हरी कृष्ण की की आस्था से घिरे हुए हैं। पूरा क्षेत्र भगवान कृष्ण के स्मारकों से भरा हुआ है, पूजा मंदिरों और सुंदर उद्यानों के साथ मथुरा और वृंदावन बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। दिल्ली के पास मौजूद ये जगहें दिन-दिन में घूमकर घर आराम से वापस आने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। एक दिन की यात्रा में दोनों शहरों की एक साथ यात्रा कर सकते हैं।
दिल्ली के पास रणथंभौर नेशनल पार्क
अगर आप वाइल्डलाइफ लवर हैं, तो आपको दिल्ली के पास मौजूद रणथंभौर नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए, जहां आप बाघों, तेंदुओं के साथ-साथ अन्य जानवरों और उनके घरों को भी देख सकते हैं। राजस्थान में मौजूद इस नेशनल पार्क को आप दिन दिन में घूमकर आराम से घर लौट सकते हैं। नेशनल पार्क जा रहे हैं, तो याद रहे अपने साथ कैमरा ले जाना न भूलें, जंगल सफारी करते हुए फोटोज बेहद अच्छी आने वाली हैं।
दिल्ली के पास चंडीगढ़ -
दिल्ली के पास अगर कोई बेहतरीन जगह है, जहां का फुल मजा लिया जा सकता है तो वो चंडीगढ़ है। ये शहर अपने सुहावने मौसम और दूर के पहाड़ों के शानदार नज़ारों के लिए जाना जाता है। यहां के म्यूजियम, आर्ट गैलरी और बगीचे पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। शांति वाली जगहों पर सैर करने के लिए चंडीगढ़ काफी अच्छी जगह है। चंडीगढ़ जाएं तो यहां के स्ट्रीट फूड और कपड़े खरीदना बिल्कुल न भूलें।
दिल्ली के पास कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र दिल्ली के उत्तर में हरियाणा प्रांत में स्थित एक पवित्र शहर है। शहर में घूमने और देखने के लिए कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो भारत के अन्य हिस्सों की तरह पर्यटकों से घिरे रहते हैं। शहर में इस्लाम और हिंदू धर्म दोनों को समर्पित कई पवित्र स्थल भी हैं, साथ ही शहर के बाहरी इलाके में एक दिलचस्प मगरमच्छ पार्क भी है और सड़कों पर तो आपको सबसे ज्यादा रेडी वाले गाजर के जूस बेचते हुए दिख जाएंगे।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद