सीतामढ़ी में ट्यूलिप होटल के छापेमारी में बरामद शराब,होटल सीज
We News 24» रिपोर्टिंग / असफाक खान
सीतामढ़ी : मेहसौल चौक के समीप मेन रोड में खाना से ठीक 50 मीटर दूर होटल टयूलिप में देर शाम करीब 7:00 बजे के करीब मेहसौल ओपी टाउन थाना सहित कई अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा छापेमारी कर शराब का जत्था बरामद किया गया है घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी सदर एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय आनन-फानन में छापेमारी में होटल जूली पहुंचे छापेमारी के दौरान करीब 2 कार्टून शराब बंद सूटकेस में प्राप्त हुआ जो कि जनरेटर रूम के ठीक बगल छुपा कर रखा गया था .
ये भी पढ़े-विवाह पंचमी के पावन अवसर पर सीतामढ़ी पहुंचा बारात, 1100 दीपों से जगमगा उठा लक्ष्मण घाट
आपको बता दें कि सीतामढ़ी के होटलों में लगातार घटनाएं सामने आ रही है छापामारी के दौरान ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिससे यह प्रतीत होता है कि यह किसी हाई प्रोफाइल शराब डीलर की शामिल होने की सूचना मिली है आपको बताते चलें कि सूचना मिलते ही तुरंत होटल के सभी कमरों को पुलिस ने तलाशी ली एवं उसमें मौजूद लोगों से पूछताछ की सभी लोगों का तलाशी लिया गया एवं उसके पश्चात उन्हें होटल से निकलने के लिए आग्रह किया गया इसके पश्चात होटल की पूरी तरीके से सील करने की प्रक्रिया की गई जिसमें एक मोटरसाइकिल सहित सभी कमरों को बंद कर जिला प्रशासन ने सील किया है
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद