Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ओमिक्रॉन ने बढाई चीन की चिंता , 5 लाख से अधिक लोगो को किया घरों में नजरबंद



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / शिवानी कुमारी

    नई दिल्ली:  ओमिक्रॉन कोरोना के नए वेरिएंट ने धीरे-धीरे दुनियाभर  में अपना पैर पसारता जा रहा है। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन अबतक 77 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है। इस बीच चीन से कोरोना को लेकर बड़ी खबर समाने आई है। चीन में एकबार फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चीन के झेझियांग प्रांत कोरोना का कहर टूटा है। अलम यह है कि यहां 5 लाख से अधिक लोगों को घरों में नजरबंद कर दिया गया है। यहां बड़े पैमाने पर लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। 


    ये भी पढ़े-विदेश से भारत आने वाले के लिए केंद्र सरकार ने बदले नियम ,20 दिसम्बर से करना होगा ये काम


    यहां के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है और बिजनेस गतिविधियों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि झेझियांग में 5 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भी चीन में भी पांव पसार चुका है। चीन के तेनजिंग (Tianjin) शहर में सोमवार को ओमीक्रोन से संक्रमित नया मरीज सामने आया है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति 9 दिसंबर को विदेश यात्रा करके चीन लौटा। रिपोर्ट्स के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति को अस्पातल में में भर्ती कराया गया है। 

    ये भी पढ़े-जनता के द्वार पहुंच कर मेयर और विधायक सुना समस्या ,निगम कर्मियों को लगाई फटकार




    ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चीन ने पिछले दिनों निंगबो पोर्ट को बंद कर दिया गया है। कुछ बिजनेस ऑपरेंशंस भी बंद कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए अन्य प्रतिष्ठानों को भी बंद कर दिया जाएगा और पेट्रोकेमिकल बेस को भी बंद करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि चीन के बीजिंग में फरवरी महीने में विंटर ओलंपकि गेम्स होने वाले हैं। लिहाजा चीन किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। इससे निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। 

     इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728