सोमवार रात प्रधानमंत्री निकले काशी दर्शन पर , रेलवे स्टेशन का भी लिया जायजा
We News 24» रिपोर्टिंग / दिनेश जयसवाल
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 36 घंटे की अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर है। प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है। इससे पहले सोमवार रात प्रधानमंत्री काशी दर्शन के लिए निकले। औरन प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया । काशी दर्शन के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-आज काशी का हर वासी खुश शुभ मुहुर्त मे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया
इससे प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया। साथ ही काशी में चल रहे अहम विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस पवित्र शहर के लिए सर्वोत्तम संभव बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए।सोमवार देर रात प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ वाराणसी में बैठक की। उन्होंने बैठक के बाद की तस्वीर भी साझा की है, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता शामिल हैं।
ये भी पढ़े-आज काशी का हर वासी खुश शुभ मुहुर्त मे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया
इससे पहले, वाराणसी आए पीएम ने गंगा आरती और लेजर लाइट शो भी देखा। सोमवार को काशी में शिव दीपोत्सव मनाया गया।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद