Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सिक्किम के नाथुला में बर्फबारी के कारण 2900 से ज्यादा सैलानी फंसे,रेस्क्यू अभियान जारी



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी


    नई दिल्ली :  देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। इस बीच सिक्किम के नाथुला में बर्फबारी के कारण  2900 से ज्यादा सैलानी फंस गए। ये सभी लोगो चीन से सटे नाथुला में चांगू झील के पास फंसे हैं। सेना यहां मसीहा बनकर पहुंची और बेहद मुश्किल ऑपरेशन के जरिए सभी को सुरक्षित निकाला जा रहा है। सेना द्वारा बचाव कार्य को सोमवार तक जारी रखा जा सकता है। क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में यात्री सोंगमो या चांगू झील घूमने आते हैं। ये एरिया चीन की सीमा के करीब है।


    ये भी पढ़े-बिहार में शराब के बाद अब ताड़ी की बारी, नकली ताड़ी के ठिकाने पर पुलिस का छापा।


    अधिकारियों ने बताया कि सेना ने फंसे लोगों को बचाया और रात के समय अपने शिविरों में रहने की जगह दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह मौसम में मामूली सुधार हुआ है। पर्यटकों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है और सेना के जवान उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर गंगटोक पैदल पहुंचने में मार्गदर्शन कर रहे हैं। 



    अधिकारियों ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक बचाव अभियान जारी था और इसके सोमवार तक जारी रहने की संभावना है क्योंकि सैकड़ों की संख्या में पर्यटक क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान चीन से लगती भारत की सीमा के नजदीक सोंगमो या चांगू झील घूमने गए थे।

    ये भी पढ़े-आज से लगा दिल्ली में प्रतिबंध वेवजह निकले घर से तो पुलिस बरतेगी सख्ती




    ये भी पढ़े-BREAKING NEWS:बिहार के मुजफ्फरपुर नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से ,5 की मौत कई गंभीर रूप से घायल ।

    उन्होंने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों में 250 लोग कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के कारण सिक्किम में विदेशी नागरिकों पर बैन लगा दिया गया था। एक से 15 दिसंबर तक सिक्किम में विदेशी नागरिकों को एंट्री नहीं दी गई थी। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    1. Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728